धमतरी में चोरों का आतंक, दुकान से किया 85 नग मोबाइल पार

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के धमतरी (Dhamtari) में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. यहां एक दुकान से चोरों ने 85 नग मोबाइल फोन (Mobile Phone) पार कर दिया.

धमतरी. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के धमतरी (Dhamtari) में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है.  यहां एक दुकान से चोरों ने 85 नग मोबाइल फोन (Mobile Phone) पार कर दिया. धमतरी शहर में बीते शनिवार की रात चोरों ने एक मोबाइल दुकान में सेंधमारी को अंजाम दिया. चोरों ने दुकान में रखे 85 नग स्मार्टफोन (Smartphone) को पार कर दिया. सुबह जब लोगो ने देखा तब शटर मुड़ा हुआ दिखा. इसके बाद पता चला कि चोरी हो गई है. इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई. पुलिस (Police) ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चाेरी का मामला दर्ज कर लिया है.

बता दें कि धमतरी में दुकान एनएच पर पुराने बस स्टैंड के पास स्थित है, जहां पर देर रात तक चहल पहल रहती है. रात भर इस रोड से गाड़िया आती जाती रहती हैं और कोतवाली पुलिस की पेट्रोलिंग भी लगातार चलती है. इन सब के बीच चोरों ने दुकान का न सिर्फ शटर मोड़ा बल्कि आराम से लाखों का मोबाइल भी अपने साथ ले भागे. चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी निकाल ले भागे. ताकि पुलिस को कोई फुटेज भी न मिल पाए.

जांच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के मुताबिक एनएच किनारे की दुकान में चोरी हो गया और किसी को कानों कान खबर तक नहीं लगी. अब पुलिस सीसीटीव और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद ले कर चोरों का सुराग लगाने में जुट गई है. माना जा रहा है कि ये किसी बाहरी गिरोह का काम है. धमतरी एएसपी मनीषा ठाकुर रावटे का कहना है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उनकी तलाश की जा रही है. जल्द ही पुलिस को सफलता हाथ लगी.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here