Gangrape with 15-year-old girl in Greater Kailash, 4 people including a minor arrested – दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, एक नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, एक नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

Delhi Crime : पुलिस का कहना है कि उसने चारों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है. (प्रतीकात्मक) 

नई दिल्ली:

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 (Greater Kailash Gang Rape) लड़की की मां घरों में काम करती है. पीड़िता का आरोप है कि उसका एक नाबालिग दोस्त उसे सर्वेंट क्वार्टर में ले गया. वहां नाबालिग लड़के और उसके 3 दोस्तों ने उसके साथ रेप किया. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.में 15 साल की लड़की के साथ गैंगरेप (Delhi Gang Rape) का मामला सामने आया है. इस घटना में  एक नाबालिग समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.लड़की की मां घरों में काम करती है. पीड़िता का आरोप है कि उसका एक नाबालिग (Juvenile) दोस्त उसे सर्वेंट क्वार्टर में ले गया. वहां नाबालिग लड़के और उसके 3 दोस्तों ने उसके साथ रेप किया. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें

Newsbeep

पुलिस (Delhi Police) के मुताबिक, लड़की अपने कामकाज वाली जगह पर उस नाबालिग लड़के से मिली थी. दोनों की दोस्ती हो गई लेकिन एक महीने लड़के नौकरी छोड़ दी और लड़की से उसकी नई जगह आने को कहा. शनिवार को लड़की उस जगह गई, जहां लड़के के तीन दोस्त पहले से ही मौजूद थे. लड़की आऱोप है कि सर्वेंट क्वार्टर में उन सभी ने उसके साथ दुष्कर्म (Rape Cases)किया. नाबालिग के अलावा तीन अन्य लड़कों में एक 18 साल, दूसरा 20 साल और तीसरा 30 साल का है. पुलिस का कहना है कि उसे रविवार को शिकायत मिली और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है.

हालांकि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) का कहना है कि अक्टूबर तक इस साल में दुष्कर्म के दर्ज मामलों में 28 फीसदी की कमी आई है. इस साल 30 सितंबर तक 1241 रेप की घटनाएं सामने आई हैं. पिछले साल इस दौरान 1723 दुष्कर्म की घटनाएं दर्ज की गई थीं.नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (National Crime Records Bureau) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 2019 में भारत में औसतन हर दिन 87 रेप के मामले सामने आए. जबकि 2019 में चार लाख से ज्यादा महिलाओं के खिलाफ अपराध दर्ज किए गए. यह 2018 से सात फीसदी ज्यादा है.मानवाधिकार कार्यकर्ताओं (Rights Group) का कहना है कि सरकारी आंकड़ों से कहीं ज्यादा दुष्कर्म की घटनाएं (Rape Cases) होती हैं. क्योंकि समाज में तिरस्कार के कारण तमाम घटनाएं सामने नहीं आतीं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here