Exercise During Period What You Should Do and Avoid – पीरियड्स के दौरान कौन सी एक्सरसाइज है बेस्ट और किसे करना है इग्नोर

जब भी आप पीरियड्स के दिनों में होती हैं, आपके लिए शरीर को हिलाना तक मुश्किल हो जाता है। कई महिलाएं पीरियड्स के दौरान इतनी कमजोर हो जाती हैं कि उनके लिए बिस्तर से उठ पाना तक मुश्किल हो जाता है। कई महिलाओं का तो अधिकतर समय बिस्तर में ही गुजर जाता है। ऐसे में, अधिकतर महिलाओं के दिमाग में यही सवाल होता है कि आखिर वह पीरियड्स के दौरान अपने आपको फिट कैसे रखें। अधिकतर महिलाएं पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने को लेकर उलझन में रहती हैं। लेकिन, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाओं के पीरियड्स के दौरान व्यायाम करने से उन्हें कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।

इसका मतलब पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज की जा सकती है। हालांकि, इससे पहले एक्सपर्स्ट से सलाह ले लेना बेहतर होता है। क्योंकि, पीरिड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल चैंजेस होते हैं और शरीर सामान्य दिनों की तुलना में कमजोर रहता है। डॉक्टर्स की मानें तो पीरियड्स के दौरान महिलाएं हल्का-फुल्का वर्कआउट कर सकती हैं। लेकिन, स्ट्रेचिंग और हैवी वेट लिफ्टिंग से बचना चाहिए। पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने से दर्द से भी छुटकारा मिलता है, क्योंकि जब आपकी बॉडी मूव करती है आपका शरीर एंडोर्फिन पैदा करता है, जो कि एक नेचुरल पेनकिलर है।

पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने के फायदे

  • पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने से मूड स्विंग्स से छुटकारा मिलता है।
  • थकान और सिरदर्द दूर करे।
  • पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करे और ब्लड सर्कुलेशन को इंप्रूव करे।
  • पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने से ब्लड क्लॉटिंग की समस्या दूर होती है

Periods में क्या है नॉर्मल और क्या है एबनॉर्मल? जानें कैसे करें ट्रैकPeriods में क्या है नॉर्मल और क्या है एबनॉर्मल? जानें कैसे करें ट्रैक

​2. पीरियड्स के दौरान कौन सी एक्सरसाइज रहेंगी बेस्ट

2-

एक्सरसाइज का मतलब सिर्फ हार्ड कोर कार्डियो या फिर वेट लिफ्टिंग ही नहीं होता है। पीरिड्स में इन एक्सरसाइजेस को करने से बचना चाहिए। पीरियड्स के शुरुआती दिनों में आप जॉगिंग, लाइट कार्डियो, योगा, ब्रिस्क वॉक, प्लैंक्स, रनिंग और स्विमिंग का सहारा ले सकते हैं।

​3. एब्डोमेन एक्सरसाइज

3-

पीरियड्स के दौरान एब्डोमेनल में होने वाले दर्द के लिए आप ऐसी एक्सरसाइजेस को चुन सकती हैं, जो आपके एब्स को मजबूत बनाने का काम करते हों। आपको लगता होगा कि यह दर्दनाक हो सकता है, लेकिन इसे करने से आपको पीरियड्स के दौरान एब्डोमेन में होने वाली ऐंठन से छुटकारा दिलाती हैं। क्योंकि यह पेट की मांसपेशियों को ढीला करती हैं।

पीरियड्स में क्यों अपवित्र हो जाती हैं महिलाएं?

4. डांसिंग

4-

यह आपके पीरियड्स ब्लूज को बाहर निकालने और कैलोरी बर्न करने का सबसे बेहतरीन तरीका है। इसके लिए आपको बस करना ये है कि अपना फेवरेट गाना लगाएं और बस उसकी धुन पर डांस करना शुरू कर दें और गारंटी है कि इससे चाहे गर्मी हो या सर्दी आपके शरीर से पसीना निकलना तय है।

​5. पीरियड्स में भूलकर कर भी ना करें ये काम

5-

वैसे तो एक्सरसाइज करना आमतौर पर शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन, पीरियड्स के दौरान हाई-एंटेनसिटी की एक्सरसाइज करना आपको काफी नुकसान पहुंचा सकता है। इससे अधिक रक्तस्त्राव और दर्द की समस्या हो सकती है। साथ ही यह आपके मेंस्ट्रुअल सर्कल को भी इफेक्ट कर सकता है और हार्मोनल चेंजेस का भी कारण बन सकता है। इसलिए ध्यान रहे, कभी भी पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लेना ना भूलें।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here