आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश अंतर्गत सहकारी क्षेत्र की गतिविधियों में तेजी लाई जाये


आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश अंतर्गत सहकारी क्षेत्र की गतिविधियों में तेजी लाई जाये – मंत्री डॉ. भदौरिया


 


भोपाल : मंगलवार, दिसम्बर 22, 2020, 20:15 IST

सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत एवं आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश योजना अंतर्गत सहकारिता क्षेत्र की योजना और गतिविधियों में तेजी लाई जाये। उन्होंने कहाकि ‘आत्मनिर्भर भारत” प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा ‘आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश” मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का बहुत ही महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के लक्ष्यों को तय समय-सीमा मे प्राप्त किया जाना सुनिश्चित किया जाये।

मंत्री डॉ. भदौरिया ने कहा कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश योजना अंतर्गत कृषि अधोसंरचना निधि से सहकारिता विभाग द्वारा इस वर्ष 251 संस्थाओं को लाभ दिये जाने का लक्ष्य रखा गया है। समीक्षा में बताया गया कि अभी तक 160 संस्थाओं का चयन कर लिया गया है। नेबकान्स द्वारा 14 करोड़ 40 लाख रुपये की डीपीआर भी प्रस्तुत की गई हैं।

मंत्री डॉ. भदौरिया ने बताया कि आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश अंतर्गत चयनित पैक्स संस्थाओं में कृषकों के लिये ऋण, विपणन एवं अन्य सेवाओं के लिये कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना की जायेगी। उन्होंने बताया कि समितियों द्वारा कृषकों को फसल ऋण, कृषि आदान, कृषि उपज विपणन, उपार्जन, फसल बीमा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सेवाएँ दी जा रही हैं। चयनित पैक्स में ई-मण्डी एवं कृषक सूचना-केन्द्र की स्थापना भी किये जाने की योजना है।


श्रवण कुमार सिंह


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here