जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 698 लोगों की मौत हुई है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि राज्य में अब तक 2,68,477 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 2,49,218 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 23, 2020, 6:39 AM IST
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि राज्य में अब तक 2,68,477 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 2,49,218 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं और इस समय 16,060 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 3,199 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 50,970 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 698 लोगों की मौत हुई है.
संक्रमित सात और लोगों की मौत हुई थी
बता दें कि बीते दिनों खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में 1,368 लोगों में कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण की पुष्टि हुई है. तब इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,66,266 हो गई थी. राज्य में शनिवार को 129 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई थी, वहीं 1,507 लोगों ने गृह पृथक-वास पूर्ण कर लिया था. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित सात और लोगों की मौत हुई थी.राज्य में वायरस से संक्रमित 3,172 लोगों की मौत हुई है
राज्य के स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अधिकारियों ने शनिवार को बताया था कि आज संक्रमण के 1,368 मामले सामने आए. अधिकारियों ने बताया था कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,66,266 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 2,46,054 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं और 17,040 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 3,172 लोगों की मौत हुई है.

