South African coronavirus strain found in Britain| दक्षिण अफ्रीका से कोरोना का एक और नया स्‍ट्रेन ब्रिटेन पहुंचा, मचा हड़कंप

लंदन: ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने बुधवार को बताया कि दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोविड-19 के नए स्वरूप के भी दो मामले ब्रिटेन में मिले हैं. ब्रिटेन में कोरोना वायरस का जिस तरह नया स्वरूप मिला है, उसी तरह दक्षिण अफ्रीका में वायरस के अलग प्रकार का पता चला है. विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि वायरस के नए स्वरूप के कारण देश संक्रमण के दूसरे लहर का सामना करना पड़ रहा है.

हैंकॉक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘नए स्वरूप के दोनों मामले में लोग पिछले कुछ हफ्तों में दक्षिण अफ्रीका से यात्रा कर लौटे व्यक्तियों के संपर्क में आए थे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस के नए स्वरूप का सामने आना बहुत चिंताजनक है क्योंकि यह बहुत तेजी से संक्रमण फैलाता है और ऐसा प्रतीत होता है कि ब्रिटेन में मिले नए स्वरूप के अलावा भी वायरस में बदलाव हुआ है.’’

भारत में Oxford-AstraZeneca की कोरोना वैक्सीन को अगले हफ्ते मिल सकती है इस्तेमाल की मंजूरी

दक्षिण अफ्रीका से यात्रा पर बैन

मंत्री ने दक्षिण अफ्रीका से यात्रा पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की पुष्टि की और कहा कि पिछले एक पखवाड़े में दक्षिण अफ्रीका से आए लोगों या उनके संपर्क में आने वालों को तुरंत पृथक-वास में चले जाना चाहिए. ब्रिटेन के वैज्ञानिक दक्षिण पूर्व इंर्लैंड में एक प्रयोगशाला में वायरस के नए स्वरूप की जांच जांच कर रहे हैं.

कोरोना वायरस के नए स्वरूप के कारण ब्रिटेन के बड़े हिस्से को पाबंदी का सामना करना पड़ेगा. ब्रिटेन में बुधवार को संक्रमण के 36,804 मामले आए. महामारी शुरू होने के बाद से पहली बार इतने मामले आए हैं.

संक्रमण के तेजी से फैलने के कारण पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड में क्रिसमस के बाद 26 दिसंबर से श्रेणी चार की पाबंदी लगायी जाएगी. संक्रमण से बचाव के लिए संशोधित नियमों के तहत श्रेणी एक से तीन के तहत वाले इलाके में रहने वाले लोग क्रिसमस पर एक दूसरे से मिल-जुल सकते हैं. श्रेणी चार के इलाके में रहने वाले लोग घर के सदस्यों के साथ ही क्रिसमस मना पाएंगे.

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here