Coronavirus India Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 1 january 2020 friday – Coronavirus India Updates:दिल्ली में कोरोना वायरस के 574 नए मामले, 13 की मौत

Coronavirus India Updates:दिल्ली में कोरोना वायरस के 574 नए मामले, 13 की मौत

प्रतीकात्मक तस्वीर

Coronavirus India Updates: भारत में कोविड-19 के 21,822 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,02,66,674 हो गए, जिनमें से 98.60 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 299 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,48,738 हो गई. आंकड़ों के अनुसार कुल 98,60,280 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.04 प्रतिशत हो गई. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है. देश में लगातार 13 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से कम है. अभी 2,57,656 लोगों का कोरेाना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.51 प्रतिशत है. 

Coronavirus Updates:

दिल्ली में कोरोना वायरस के 574 नए मामले, 13 की मौत

दिल्ली में बृहस्पतिवार को 574 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया वहीं 13 संक्रमितों की मौत हो गयी.स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में कुल मामले बढ़कर 6,25,369 हो गए हैं जबकि मृतकों की संख्या 10,536 हो गई है. एक दिन पहले 81,750 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई थी. दिल्ली में संक्रमित होने की दर कम हो कर 0.7 फीसदी रह गई है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here