जकार्ता: इंडोनेशिया (Indonesia) की पुलिस ने गुनाह कबूल करवाने के लिए जो किया वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, अपने इस ‘अजीब’ तरीके के लिए पुलिस की आलोचना भी हो रही है और उसे माफी भी मांगनी पड़ी है. कुछ लोगों ने यहां तक कहा है कि पुलिस ने खुद अपराधियों वाला काम किया है. वैसे, अपराधियों से गुनाह कबूल करवाने के लिए पुलिस अलग-अलग हथकंडे अपनाती ही है, लेकिन इंडोनेशियाई पुलिस ने सबको पीछे छोड़ दिया है.
चीख का भी नहीं हुआ असर
सोशल मीडिया पर Viral हो रहे इंडोनेशिया (Indonesia) की पुलिस के वीडियो में दिखाया गया है कि पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति बैठा हुआ है, जिसके दोनों हाथ पीछे की तरफ बांधे गए हैं. कुछ देर बाद एक पुलिसकर्मी लंबा सा सांप लेकर पहुंचता है और उसके गले में डाल देता है. इसके बाद पूरा पुलिस स्टेशन आरोपी की चीख से गूंज उठता है, लेकिन पुलिसकर्मियों पर इसका कोई असर नहीं होता.
Indonesian police were filmed using a two-metre long snake to interrogate a cable-tied suspect in Papua. pic.twitter.com/DfQuMrdvqr
— SBS News (@SBSNews) February 11, 2019
ये भी पढ़ें -New Corona Strain का पहला मामला China में आया सामने, Britain से लौटी लड़की हुई संक्रमित
Mobile चोरी का था आरोप
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी सांप को पकड़कर बार-बार आरोपी के मुंह की ओर लेकर जाता है. पुलिसकर्मी उससे लगातार सवाल पूछते हैं और वो चीखता रहता है. इस दौरान, कुछ पुलिसकर्मियों की हंसी भी सुनाई देती है. पुलिस मोबाइल चोरी के आरोप में इस व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ के लिए लाई थी. पुलिस का कहना है कि उसने दो बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया.
Police Chief ने लगाई फटकार
वीडियो वायरल होने के बाद जब बवाल हुआ तो पुलिस को माफी मांगनी पड़ी. हालांकि, उसका कहना है कि सांप जहरीला नहीं था और जल्द अपराध कबूल करवाने के लिए ऐसा किया गया. वहीं, पुलिस प्रमुख ने इस तरीके को गैर-पेशवर करार देते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सांप पालतू था और जहरीला नहीं था. मानवाधिकार संगठनों ने पुलिस के इस तरीके पर नाराजगी जताई है. मानवाधिकार कार्यकर्ता वेरोनिका कोमान ने आरोप लगाया कि पहले भी कुछ लोगों को पुलिस ने लॉक-अप में डालकर सांप से डराया था.

