China confirms first case of New Corona Strain, new variant found in 23-year-old woman from Shanghai | New Corona Strain का पहला मामला China में आया सामने, Britain से लौटी लड़की हुई संक्रमित

शंघाई: ब्रिटेन (Britain) से शुरू हुआ कोरोना वायरस (Coronavirus) का नया स्ट्रेन तेजी से फैल रहा है और अब चीन में इसका पहला मामला सामने आया है. बता दें कि कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत एक साल पहले चीन से ही हुई थी और इसके बाद यह वायरस पूरी दुनिया में फैल गया.

23 साल की लड़की में मिला नया स्ट्रेन

चाइना सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए स्ट्रेन का पहला संक्रमण शंघाई की एक 23 साल की लड़की में पाया गया है, जो 14 दिसंबर को ब्रिटेन (Britain) से लौटी थी. हल्के लक्षण दिखाई देने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 24 दिसंबर को उसके नमूनों की जांच की गई थी. अब उसके करीबी संपर्कों की जांच की जा रही है.

लाइव टीवी

ये भी पढ़ें- New Corona Strain भारत में कितना खतरनाक? AIIMS डायरेक्टर ने बताया- ज्यादा सावधानी की जरूरत

ब्रिटेन से आने और जाने वाली फ्लाइटों पर रोक

चीन ने कोरोना के नए स्ट्रेन (New Corona Strain) को देखते हुए 24 दिसंबर को ब्रिटेन से आने और जाने वाली सीधी उड़ानों पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी थी. चीन के अलावा कई अन्य देश भी ब्रिटेन से हवाई सेवा स्थगित कर चुके हैं.

किन देशों में अब तक मिला है नया स्ट्रेन?

बता दें कि सबसे पहले कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए स्ट्रेन की पुष्टि ब्रिटेन में हुई थी, जिसके बाद यह कई देशों में फैल चुका है. नया स्ट्रेन अब तक ब्रिटेन, भारत, अमेरिका, चीन, स्पेन, स्वीडन, स्विटजरलैंड, फ्रांस, डेनमार्क, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जापान, लेबनान, सिंगापुर और नाइजीरिया में मिल चुका है. इसके अलावा साउथ अफ्रीका में कोरोना का एक नया स्ट्रेन मिला है, जो ब्रिटेन में मिले नए स्ट्रेन से अलग है.

VIDEO




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here