Union Health Minister compared Covid Vaccine Dry Run to polio vaccine drive, says-Everything has been checked in detail  – अफवाह तो तब भी फैली थी…, स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड वैक्सीन पर कहा- हर तरह से हो रही जांच-परख

'अफवाह तो तब भी फैली थी...', स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड वैक्सीन पर कहा- हर तरह से हो रही जांच-परख

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि सभी तरह के सुरक्षा मानकों की जांच की गई है.

नई दिल्ली:

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (Union Health Minister Dr Harshvardhan) ने कहा कि कोरोना वायरस वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) की सुरक्षा के बारे में कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए. भारत में “सब कुछ विस्तार से जांचा गया है” इसके बाद ही इसके इस्तेमाल की योजना बनाई गई है. आज देशभर में वैक्सीन का बड़े पैमाने पर ड्राई रन चल रहा है ताकि टीकाकरण से जुड़ी खामियों को दूर किया जा सके.

यह भी पढ़ें

Covid वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (CoWIN), जो एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, एक दिवसीय टीकाकरण अभियान संचालित कर रहा है और उससे जुड़ी कमियों और विशेषताओं को इंगित कर रहा है.

नई दिल्ली में ड्राई रन अभियान की प्रगति समीक्षा के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “वैक्सीन की सुरक्षा के बारे में कोई अफवाह नहीं होनी चाहिए … सब कुछ विस्तार से जांचा गया है..  जब पोलियो वैक्सीन अभियान शुरू हुआ था तब भी  कई तरह की अफवाहें फैली थीं लेकिन एक बार जब यह धरातल पर उतर गया तो सभी लोग उसकी सुरक्षा के प्रति आश्वास्त दिखे थे.”

भारत में COVID वैक्सीन का इंतजार, सभी राज्यों ने शुरू किया ड्राई रन; 10 बड़ी बातें 

सभी लोगों को सुरक्षा की चिंता करते हुए हर्षवर्धन ने एक दशक पहले शुरू किए गए पल्स पोलियो अभियान के दौरान उभरी अफवाहों का जिक्र किया और उसी से कोरोना वैक्सीन से जुड़ी संभावित अफवाहों की तुलना की. मंत्री ने कहा कि सभी तरह के सुरक्षा मानकों की जांच की गई है, हालांकि अभी वास्तविक वैक्सीन सामे नहीं आई है.

देशभर में चल रहा कोरोना वायरस वैक्सीन का ड्राई रन; तस्वीरों में देखिए कैसे हुई तैयारी

Newsbeep

बता दें कि कोरोना वायरस वैक्सीन से जुड़ी तैयारियों को परखने और लॉजिटिक्स एवं ट्रेनिंग में खामियों की जांच करने के लिए आज सभी राज्यों में ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) किया जा रहा है. इसके साथ ही जमीनी स्तर पर कोविन (CoWIN) सुविधा का भी परीक्षण किया जा रहा है.

वीडियो- सिटी सेंटर: जल्दी कोरोना वैक्सीन की उम्मीद, भेजी गई मंजूरी की सिफारिश


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here