छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आज से होगा वैक्सीन का ड्राई-रन

लेकिन केंद्र सरकार के निर्देश पर अब बदला गया है. (कॉन्सेप्ट इमेज)

लेकिन केंद्र सरकार के निर्देश पर अब बदला गया है. (कॉन्सेप्ट इमेज)

COVID-19 Vaccine Dry run: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर जिले के साथ ही छह दूसरे जिलों में एक साथ कोरोना वैक्सीन ड्राई-रन की मॉकड्रिल करने का फैसला किया है.

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में शनिवार से कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) का ड्राई-रन (Dry Run) होगा. जानकारी के मुताबिक, रायपुर समेत बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, बस्तर, गौरेला पेंड्रा मरवाही और राजनांदगांव में ड्राई रन होगा. ड्राई रन के बाद ही वैक्सीनेशन की रणनीति तैयार की जाएगी. दरअसल, पहले इसकी तिथि 4 जनवरी निर्धारित की गई थी, लेकिन केंद्र सरकार के निर्देश पर अब बदला गया है.

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 4 राज्यों में कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारियों के सफल ट्रायल के बाद केंद्र सरकार ने सभी प्रदेशों की राजधानी में इसके ड्राई-रन के निर्देश दिए हैं. छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर जिले के साथ ही छह दूसरे जिलों में एक साथ मॉकड्रिल करने का फैसला किया है. मॉकड्रिल के लिए चयनित जिलों में दूरस्थ अंचल के भी कुछ जिले शामिल हैं.

25 परीक्षण लाभार्थियों (हेल्थकेयर वर्कर्स) की पहचान करेंगे
ये ड्राई रन कम से कम 3 सेशन साइटों में सभी राज्य की राजधानियों में आयोजित करने का प्रस्ताव है. वहीं कुछ राज्यों में ऐसे जिले भी शामिल होंगे जो दूर दराज इलाके में हैं. सभी राज्यों में होनेवाले ड्राई रन 20 दिसंबर 2020 को मंत्रालय द्वारा जारी ऑपरेशनल गाइडलाइन के अनुसार होगी. हर तीन सेशन साइट के लिए, संबंधित चिकित्सा अधिकारी प्रभारी यानी चीफ मेडिकल ऑफिसर 25 परीक्षण लाभार्थियों (हेल्थकेयर वर्कर्स) की पहचान करेंगे.कोरोना से मौत कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है
बता दें कि प्रदेश में पिछले 8 दिनों में 24 से 31 दिसंबर के बीच 144 कोरोना मरीजों की मौत हुई. इस दौरान राजधानी में 22 संक्रमितों की जान गई है. हालांकि पूरे प्रदेश में दिसंबर में कम मरीज मिले. 1 से 31 दिसंबर तक प्रदेश में 42,253 कोरोना मरीज मिले हैं. इस दौरान 510 मरीजों की मौत हुई. जबकि दिसंबर के आखिरी सप्ताह में महीने की 28.23 फीसदी यानी एक चौथाई से ज्यादा मौत हो गई. प्रदेश में अब तक कुल 3,380 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।.इस बीच अब कोरोना से मौत कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है.







Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here