दूरदर्शन पर कक्षा 6 से 8 के शैक्षिक कार्यक्रम भी प्रारंभ


दूरदर्शन पर कक्षा 6 से 8 के शैक्षिक कार्यक्रम भी प्रारंभ


 


भोपाल : सोमवार, जनवरी 4, 2021, 20:26 IST

स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के द्वारा 4 जनवरी 2021 से, कक्षा 6 से 8 के शैक्षिक कार्यक्रमों का प्रसारण, दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर प्रारंभ किया गया है। ये कार्यक्रम सप्ताह में छ: दिवस, सोमवार से शनिवार तक, दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर प्रसारित किए जायेंगे। जिसके तहत कक्षा आठवीं के लिए प्रात: 11 से 11:30 तक, कक्षा 7वीं के लिए 11:30 से 12 बजे एवं कक्षा छटवीं के लिए दोपहर 12 से 12:30 तक वीडियो पाठों का प्रसारण किया जायेगा। 

उल्लेखनीय है कि, स्पोकन इंग्लिश सहित कक्षा 9 एवं 11 के लिये दूरदर्शन, मध्यप्रदेश पर पूर्व से ही शैक्षिक कार्यक्रमों का प्रसारण किया जा रहा है। जिसके तहत सोमवार से शुक्रवार तक स्पोकन इंग्लिश के कार्यक्रम का प्रसारण प्रात:9:30 से 10, कक्षा 11वीं के शैक्षिक कार्यक्रम प्रात:10 से 11 तथा कक्षा 9वीं के कार्यक्रमों का प्रसारण दोपहर 3 से 4 के मध्य प्रसारित किया जा रहा 


अनुराग उईके


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here