नई दिल्ली: वॉशिंगटन (Washington) में यूएस कैपिटल (US Capitol) के बाहर हुई ट्रंप समर्थकों की रैली में भारत का झंडा (Indian flag) भी देखा गया. बड़े पैमाने पर हुए विरोध के बीच लोग संयुक्त राज्य अमेरिका का झंडा , ‘ट्रंप 2020’ और ‘ट्रंप 2024’ के झंडे लहरा रहे थे. लेकिन इसी दौरान एक व्यक्ति ने भारतीय तिरंगा झंडा भी लहराया.
इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है और कई लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं क्योंकि यह विरोध प्रदर्शन अमेरिका का आंतरिक मामला था. साथ ही इस प्रदर्शन के कारण ही कैपिटल हिल (Capitol Hill) में इतनी हिंसा और बर्बरता हुई.
सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़
एक उपयोगकर्ता ने लिखा कि वह इस राष्ट्रीय गौरव का सम्मान करते हैं, लेकिन इस तरह झंडा लहराना ‘हास्यास्पद’ है. उन्होंने Twitter पर लिखा, ‘कौन बेवकूफ व्यक्ति वहां भारतीय राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा था ? मैं राष्ट्रीय गौरव का सम्मान करता हूं लेकिन यह हास्यास्पद है.’
ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार मान ली हार, कहा- व्यवस्थित तरीके से जो बाइडेन को सौंप देंगे सत्ता
बीजेपी सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने भी इस कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि यह एक ‘लड़ाई है और हमें इसमें हिस्सा लेने की जरूरत नहीं है.’
Why is there an Indian flag there??? This is one fight we definitely don’t need to participate in… pic.twitter.com/1dP2KtgHvf
— Varun Gandhi (@varungandhi80) January 7, 2021
शिवसेना की वरिष्ठ नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि दूसरे देश में हिंसक और आपराधिक प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लहराने पर शर्म आनी चाहिए. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘जो कोई भी इस तरह भारतीय ध्वज को लहरा रहा है, उसे शर्म आनी चाहिए. किसी दूसरे देश में इस तरह के हिंसक और आपराधिक कृत्य में हिस्सा लेने के लिए हमारे तिरंगे का इस्तेमाल न करें.’
बड़ी भीड़ का मतलब क्रिकेट मैच नहीं
वहीं एक पोस्ट में कॉमेडियन वीर दास ने झंडा लहराने वाले व्यक्ति को सलाह देते हुए लिखा कि हर बड़ी भीड़ का मतलब ‘क्रिकेट मैच’ नहीं होता है.
Dear random Indian dude waving Indian flag at the #CapitolRiots
Every large crowd IS NOT A CRICKET MATCH!— Vir Das (@thevirdas) January 7, 2021
इस बीच अमेरिकी कांग्रेस द्वारा जो बाइडेन की जीत की पुष्टि करने के बाद ट्रंप ने हार मान ली है. उन्होंने कहा है कि ‘भले ही मैं चुनाव के नतीजों से पूरी तरह असहमत हूं फिर भी 20 जनवरी को व्यवस्थित तरीके से सत्ता सौंप देंगे.’

