छत्तीसगढ़ के एक शख्स ने अपनी दो प्रेमिकाओं से की शादी. (सांकेतिक फोटो)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) इलाके के रहने वाले एक शख्स ने एक ही मंडप में अपने दो प्रेमिकाओं से शादी कर दी. दोनों युवतियों ने भी एक पति के साथ रहने में कोई एतराज नहीं है.
चंदू ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया कि, ‘मैंने उन दोनों से शादी करने का फैसला किया क्योंकि वे दोनों मुझसे प्यार करते थे. मैं उनके साथ धोखा नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि वे दोनों हमेशा मेरे साथ रहेंगे. बताया जाता है कि शादी और समारोह के निमंत्रण कार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो गया है.
ये भी पढ़ें: कोरोना काल में जुटाई भीड़, यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
ये है शादी की पूरी कहानीनक्सल प्रभावित बस्तर जिले के पेशे से किसान मौर्य ने कहा कि उन्हें टोकापाल इलाके में 21 वर्षीय सुंदरी कश्यप से प्यार हो गया था, जब वह बिजली के खंभे लगाने के लिए वहां गए थे. दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने की योजना बनाई, लेकिन एक साल बाद हसीना बघेल नाम की दूसरी महिला से मौर्य की मुलाकात हुई.
एचटी अखबार के मुताबिक, मौर्य ने हसीना से कहा कि वह पहले से ही एक रिश्ते में है, लेकिन उसने उसे उसके साथ संबंध चाहने से नहीं रोका. मौर्य ने कहा, “हसीना और सुंदरी दोनों एक-दूसरे के बारे में जानती थीं और मेरे साथ रहने के लिए सहमत थीं. तीनों एक साथ मौर्य के घर पर ही रहने लगे, जहां वह अपने माता-पिता और दो भाई-बहनों के साथ रहता है. चंदू ने कहा कि हसीना के परिवार के सदस्य शादी समारोह में शामिल होने आए थे, लेकिन सुंदरी का परिवार समारोह में शामिल नहीं हुआ.

