केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि देश में सभी को फ्री में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी (AP)
COVID-19 Vaccination: छत्तीसगढ़ में 14 या 15 जनवरी से कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीका लगाने का अभियान शुरू हो सकता है. इसको देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र पर पर्याप्त सुविधाएं देने की तैयारी है.
जानकारी के मुताबिक, जिस स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा, वहां पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि कोरोना वैक्सीन के बाद लोगों को असुविधाओं का सामना न करना पड़े. विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना का टीका लेने के बाद आधे घंटे का आराम पर्याप्त है. इसके अलावा हेल्थ सेंटर पर भी लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि उनमें किसी तरह का भ्रम न रहे. देश के सभी राज्यों में कोरोना टीका देने के लिए सेंटर बनाए गए हैं. निर्धारित सेंटर्स पर ही वैक्सीन लगाया जाएगा. इसके लिए सेंटरों पर सभी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है.
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1010 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,86,596 हो गई है. राज्य में गुरुवार को 104 लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 968 लोगों ने गृह-पृथक-वास पूरा किया. इस दौरान राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित दो और लोगों की मौत हो गई.

