
करनाल:
हरियाणा के करनाल जिले के कैमला गांव में बीजेपी की तरफ से किसान महापंचायत रैली बुलाई गई है. इस रैली में राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर किसानों को संबोधित करने वाले हैं. लेकिन उनका विरोध करने के लिए वहां हजारों किसान इकट्ठा हो गए हैं. पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश की लेकिन किसान नहीं माने. पुलिस ने उग्र किसानों पर ठंडे पानी की बौछार और आंसू गैस के गोले दागे हैं. इससे वहां स्थिति तवानपूर्ण बनी हुई है.
सैकड़ों किसान आसपास के इलाके से वहां जमा हो चुके हैं. पुलिस से झड़प के बाद ये सभी किसान फिलहाल गांवों और खेत खलिहानों की ओर चले गए हैं. वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस बीच सीएम खट्टर पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है, “मा. मनोहर लाल जी, करनाल के कैमला गाँव में किसान महापंचायत का ढोंग बंद कीजिए. अन्नदाताओं की संवेदनाओं एवं भावनाओं से खिलवाड़ करके क़ानून व्यवस्था बिगाड़ने की साज़िश बंद करिए. संवाद ही करना है तो पिछले 46 दिनों से सीमाओं पर धरना दे रहे अन्नदाता से कीजिए.”
मा. मनोहर लाल जी,
करनाल के कैमला गाँव में किसान महापंचायत का ढोंग बंद कीजिए। अन्नदाताओं की संवेदनाओं एवं भावनाओं से खिलवाड़ करके क़ानून व्यवस्था बिगाड़ने की साज़िश बंद करिए।
संवाद ही करना है तो पिछले 46 दिनों से सीमाओं पर धरना दे रहे अन्नदाता से कीजिए।https://t.co/TCLpfn52Ds
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) January 10, 2021


