स्मार्ट सिटी के रूप में दतिया का किया जाएगा विकास: मंत्री डॉ. मिश्रा


स्मार्ट सिटी के रूप में दतिया का किया जाएगा विकास: मंत्री डॉ. मिश्रा


लगभग 4 करोड़ के विद्युत उपकेंद्र का किया लोकार्पण 


भोपाल : रविवार, जनवरी 10, 2021, 21:11 IST

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने गत दिवस शनिवार को दतिया मण्ड़ी प्रांगण में 3 करोड़ 91 लाख की लागत के विद्युत उपकेन्द्र का लोकार्पण करते हुए कहा कि उप-केन्द्र बन जाने के बाद आसपास के निवासियों को सतत् विद्युत प्रदाय किया जा सकेगा और उन्हें विद्युत कटौती जैसी असुविधाओं से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि दतिया को स्मार्ट सिटी के रूप में इस प्रकार विकसित किया जाएगा कि इसकी अलग-ही झलक लोगों को देखने को मिलेगी।

मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि है कि हम प्रदेश में दतिया को नम्बर एक शहर बनाना चाहते हैं। शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के साथ सभी क्षेत्रों में दतिया की अलग पहचान होगी। विद्युत विभाग के मध्य क्षेत्र प्रबंधक श्री सुधीर शर्मा ने शहर में हो रहे विद्युत संबंधी कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि विभाग हरसंभव कोशिश कर रहा है कि दतिया शहर एवं आस-पास के लोगों को बेहतर ढंग निरंतर से बिजली उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर श्री सुरेन्द्र बुधौलिया, श्री बल्ले रावत, श्री जीतू कमरिया, डॉ. रामजी खरे, श्रीमती किरण गुप्ता, श्रीमती कुमकुम रावत सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here