(प्रतीकात्मक तस्वीर)
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के महासमुंद (Mahasmund) जिले के सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम कोटेनदरहा में हत्या (Murder) का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मौत के 19 दिन बाद कब्र खुदवाकर महिला का शव निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा, रायपुर भिजवाया. मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति बिशीकेशन पाइक को गिरफ्तार कर लिया है और धारा-302, 201, 203 के तहत मामला दर्ज कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. पुलिस के खुलासे में यह बात सामने आई कि जीजा-साली के प्यार के बीच आ रही पत्नी को पति ने हटाने का मन बना लिया था और 19 दिसंबर को दोपहर 3.30 बजे गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.
शव पर थे चोट के निशान
सरायपाली पुलिस थाने के टीआई वीणा यादव ने बताया कि अंतिम संस्कार से पहले शव को नहलाया जाता है, नहलाने के दौरान ही परिवार वालों ने मृतिका के शरीर पर चोट के कई निशान दिखा. साथ ही उसके कान और मुंह में खून निकला हुआ था. गले पर भी दबाने के कारण नीला निशान बन गया था. इसपर परिजनों को बेटी के साथ कुछ गलत होने का अंदेशा हुआ. हालांकि उस दिन उन्होंने कुछ भी नहीं बोला. संस्कार कार्यक्रम खत्म होने के बाद मृतिका की मौसा नेहरू चौहान ने एसडीएम से इसकी शिकायत करते हुए जांच की मांग की थी. महासमुंद एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि एसडीएम के आदेश के बाद पुलिस इसकी जांच कर रही थी, शक गहरा होने पर 6 जनवरी को महिला का शव कब्र खोदकर निकवाया गया. मामले में जब कड़ाई से आरोपी पति से पूछताछ की गई तो हत्या की पूरी कहानी पुलिस के सामने साफ हो गई.

