
प्रतीकात्मक तस्वीर
Coronavirus India Updates: भारत में कोविड-19 के 16,946 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,05,12,093 हो गए, जिनमें से 1,01,46,763 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से 198 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,51,727 हो गई. आंकड़ों के अनुसार कुल 1,01,46,763 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.52 हो गई. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है. देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब भी तीन लाख से कम है. अभी 2,13,603 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.03 प्रतिशत है.
Coronavirus Updates:
झारखंड में कोरोना वायरस के 144 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके बाद बृहस्पतिवार को कुल मामले 1,17,384 हो गए. राज्य में लगातार तीसरे दिन किसी संक्रमित की मौत दर्ज नहीं की गई है.
स्वास्थ्य विभाग की बृहस्पतिवार रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में पिछले तीन दिनों में किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई. जिससे मरने वालों की संख्या 1048 पर स्थिर है. इसके अलावा राज्य में 1,17,384 मामलों में से 1,15,009 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.
Source link

