
सेना दिवस परेड में पहली बार सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया गया स्वार्म ड्रोन
नई दिल्ली:
आने वाले समय में युद्ध की बदलती तकनीक को देखते हुए भारतीय सेना (Indian Army) भी खुद को उस आधार पर तैयार कर रही है. इसकी कुछ झलक सेना दिवस पर देखने को मिली. सेना दिवस (Army Day) के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान, लड़ाकू (Combat) स्वार्म ड्रोन (Swarm Drone) का पहली बार प्रदर्शन किया गया. आकाश में जब इन ड्रोन्स ने उड़ान भरी तो दूर से दिखने में ये पक्षियों के एक झुड़ जैसे दिखाई पड़े. भारतीय सेना के ये लड़ाकू ड्रोन दुश्मनों को जवाब देने और उनके ठिकानों को सफलतापूर्वक तहस नहस करने में सक्षम हैं.
यह भी पढ़ें
दिल्ली में आर्मी डे परेड पर स्वार्म ड्रोन ने आकाश में उड़ान भरी. परेड में मौजूद प्रेजेंटर ने कहा कि ये स्वचालित ड्रोन बिना किसी मानव हस्तक्षेप के दिखाए गए दुश्मन के इलाके में करीब 50 किलोमीटर तक अंदर घुसकर टारगेट को तहस नहस कर सकते हैं और सफलतापूर्वक ऑपरेशन को अंजाम देने में सक्षम है. साथ ही ड्रोन चलाने वाला सुरक्षित भी रहेगा.
#WATCH | For the first time ever, Indian Army demonstrates combat swarm drones at #ArmyDay parade 2021 in Delhi. pic.twitter.com/F12rfo4emN
— ANI (@ANI) January 15, 2021
स्वार्म ड्रोन को भविष्य के युद्ध के लिए शक्तिशाली हथियार के रूप में देखा जा रहा है. अमेरिका, चीन, रूस और कुछ यूरोपीय देश इस तरह के ड्रोन को विकसित करने की प्रक्रिया में हैं.
सरकार ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत ड्रोन पहल पर काफी जोर दे रही है. इसका उद्देश्य भारत की रक्षा विनिर्माता कंपनियों को सेना की अगली पीढ़ी की जरूरतों के हिसाब से रिसर्च और विकास परियोजनाओं की तरफ फोकस करने के लिए प्रेरित करना है.
वीडियो: 73वां थल सेना दिवस आज, दिल्ली कैंट ग्राउंड में परेड

