मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा का दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम


मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा का दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम


 


भोपाल : शुक्रवार, जनवरी 15, 2021, 21:04 IST

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा 16 जनवरी को प्रात: 9 बजे महिला वस्तिगृह गायत्री मंदिर के पास, नीमच में कोरोना वैक्सीन के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे सुला भावजी में सिंगोली, रतनगढ़ मण्डल युवा मोर्चा की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर एक बजे सिंगोली आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक, दोपहर 2.30 बजे सिंगोली स्व-सहायता समूह कार्यकर्ताओं की बैठक एवं सायं 4 बजे सिंगोली आशा कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे। सायं 5 बजे ग्राम पालसा में प्राण प्रतिष्ठा (मूर्ति स्थापना) कार्यक्रम में भाग लेंगे। आप जावद नक्षत्र वाटिका जिला नीमच में रात्रि विश्राम करेंगे।

मंत्री श्री सखलेचा दूसरे दिन 17 जनवरी को प्रात: 10.30 बजे ग्राम सरोदा में पेयजल टंकी के भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रात: 11.30 बजे सरवानिया महाराज में सरवानिया, जावद मण्डल युवा मोर्चा की बैठक, दोपहर एक बजे जावद आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक, दोपहर 2 बजे जावद स्व-सहायता समूह कार्यकर्ताओं की बैठक एवं दोपहर 3 बजे जावद आशा कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे। सायं 4.30 बजे ग्राम केशरपुरा में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आप सायं 5.30 बजे सड़क मार्ग द्वारा जावद से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।


राजेश बैन


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here