CGPCS ने निकाली रजिस्ट्रार सहित कई पदों के लिए वैकैंसी, 12 फरवरी तक करें आवेदन

पदों की संख्या और शैक्षणिक योग्यता में किसी तरह का बदलाव नहीं  किया गया है.

पदों की संख्या और शैक्षणिक योग्यता में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.

इन पदों के लिए आवेदन 29.12.2020 को मांगे गए थे, जो किसी कारणों से 28.12.2020 को निरस्त कर दिए गए थे. इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने फिर से नोटिफिकेशन जारी किया है.

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 16, 2021, 1:22 PM IST

नई दिल्ली. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPCS) ने रजिस्ट्रार और असिस्टेंट रजिस्ट्रार सहित कई पदों के लिए आवेदन निकाले हैं. इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवदेन की अंतिम तिथि 12 फरवरी निर्धारित की गई है. कुल 12 पदों पर भर्ती की जाएगी.

इन पदों के लिए आवेदन 29.12.2020 को मांगे गए थे, जो किसी कारणों से 28.12.2020 को निरस्त कर दिए गए थे. इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने फिर से नोटिफिकेशन जारी किया है. पदों की संख्या और शैक्षणिक योग्यता में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है.

इच्छुक अभ्यर्थी इन बातों का रखें ध्यान
इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन से पहले आयोग द्वारा जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें, उसके बाद आवेदन करें. अभ्यर्थी आयोग द्वारा 23.12.2020 को जारी किए गए नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें.ऑनलाइन होगा आवेदन

इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. ऑफलाइन या डाक द्वारा भेजे गए आवेदन किसी भी रूप में मान्य नहीं होंगे. इच्छुक अभ्यर्थी psc.cg.gov.in के जरिए निर्धारित अंतिम तिथि तक या उससे पहले ऑनलाइन कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता
रजिस्ट्रार पद के लिए- आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मानक विश्वविद्यालय से 55 फीसदी अंके के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही 15 वर्ष का प्रशासनिक अनुभव हो, जिसमें 8 वर्ष तक उप कुल सचिव या समतुल्य पद पर कार्य करने का अनुभव हो.

राज्य सिविल सेवा के राजपत्रित पद के लिए- आवेदन 15 वर्ष तक कार्य के अनुभव वाले अभ्यर्थी कर सकते हैं.

डिप्टी रजिस्ट्रार और सहायक रजिस्ट्रार के पद के लिए- आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को 55 फीसदी अंक के साथ ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य हैं.

इन पदों के लिए मांगे गए हैं आवेदन
रजिस्ट्रार -2 पद
डिप्टी रजिस्ट्रार – 8 पद
असिस्टेंट रजिस्ट्रार – 2 पद

ये भी पढ़ें
SSC CHSL Result 2019: 44856 अभ्यर्थी सफल, यहां चेक करें अपना रोल नंबर
Bihar Board Exams: इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले नोट कर लें ये तारीख

यहां देखें पहले वाला नोटिफिकेशन
http://psc.cg.gov.in/pdf/Advertisement/ADV_R_DR_AR_2020_17122020.pdf

यहां देखें आवेदन की नई तारीख
https://www.ecgpsconline.in/server/Document/Notification/SUCHANA_PATRA_R_AR_DR_12012021.pdf



सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here