new indian member in joe biden team, meet ujra jeya, new nomination disclosed | Joe Biden की टीम में एक और भारतीय की एंट्री, जानिए कौन हैं Ujra Jeya?

वाशिंगटन: अमेरिका (USA) के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने देश के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की नीतियों के विरोध में 2018 में विदेश सेवा छोड़ने वाली भारतीय अमेरिकी राजनयिक उजरा जेया (Ujra Jeya) को विदेश मंत्रालय के एक अहम पद के लिए शनिवार को नामित किया. जो बाइडन द्वारा विदेश मंत्रालय के लिए घोषित हुए अहम पदों के नामांकन के अनुसार, जेया को असैन्य सुरक्षा, लोकतंत्र और मानवाधिकार के लिए अवर मंत्री नामित किया गया है.

जो बाइडेन की टीम में नई एंट्री 

इसके अलावा वेंडी आर शेरमन (Wendy Ruth Sherman) को उप विदेश मंत्री, ब्रायन मैकेओन को प्रबंधन एवं संसाधन के लिए उपमंत्री, बोनी जेनकिंस को हथियार नियंत्रण एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के लिए अवर मंत्री और विक्टोरिया नुलैंड को राजनीतिक मामलों के लिए अवर मंत्री नियुक्त किया गया है.

Joe Biden ने कहा, ‘नामित विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन के नेतृत्व वाली यह विविधता भरी संपूर्ण टीम मेरे विश्वास का प्रतीक है कि जब अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करता है, तो यह सबसे मजबूत होता है.’

ये भी पढ़ें-  भारत और बांग्लादेश क्यों मिलकर बना रहे शेख मुजीब उर रहमान पर फिल्म?

कौन है उमरा जेया?

उजरा जेया ने हाल में ‘अलायंस फॉर पीसबिल्डिंग’ की अध्यक्ष एवं सीईओ के रूप में सेवाएं दी हैं. उन्होंने 2014 से 2017 तक पेरिस स्थित अमेरिकी दूतावास में मिशन की उप प्रमुख के तौर पर भी सेवाएं दी थीं, लेकिन उन्होंने ट्रंप की नीतियों के विरोध में सितंबर 2018 में इस्तीफा दे दिया था. जेया ने इससे पहले 2012 से 2014 तक लोकतंत्र, मानवाधिकार एवं श्रम ब्यूरो में कार्यवाहक सहायक मंत्री और प्रधान उप सहायक मंत्री के तौर पर सेवाएं दीं .

वह 1990 में विदेश सेवा में शामिल हुई थीं और उन्होंने नयी दिल्ली, मस्कट, दमिश्क, काहिरा और किंग्स्टन में सेवाएं दी हैं.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here