“आपके द्वार – पहुंचा हरिद्वार” कार्यक्रम से जुड़ें प्रदेशवासी


“आपके द्वार – पहुंचा हरिद्वार” कार्यक्रम से जुड़ें प्रदेशवासी


मुख्यमंत्री श्री चौहान से देवसंस्कृति वि.वि. हरिद्वार के कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने मुलाकात की 


भोपाल : रविवार, जनवरी 17, 2021, 16:58 IST

देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार द्वारा अपने स्वर्ण जयंती वर्ष तथा कुंभ महापर्व – 2021 के उपलक्ष्य में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से ‘आपके द्वार- पहुंचा हरिद्वार’ तथा ‘हर-हर गंगे- घर-घर गंगे’ अभियान प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से इस संबंध में आज विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अभियान के संबंध में उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही प्रदेश वासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डॉ. चिन्मय पंड्या से कहा कि प्रदेश में चलाये जा रहे नशामुक्ति अभियान में गायत्री परिवार का पूरा सहयोग मिले, जिससे इस अभियान को सशक्त रूप से तथा तेज गति से प्रदेश में चलाया जा सके।


पंकज मित्तल


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here