UP case registered after misleading pamphlets were distributed against covid-19 vaccine – यूपी: Covid-19 वैक्सीन के खिलाफ भ्रामक पर्चे बांटने के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया केस

यूपी: Covid-19 वैक्सीन के खिलाफ भ्रामक पर्चे बांटने के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया केस

देश में 16 जनवरी से कोविड-19 का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बरेली:

Covid-19 Vaccine : बरेली की पॉश कॉलोनी में शरारती तत्वों द्वारा पर्चे छपवाकर कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के टीके के बारे में भ्रामक प्रचार करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर रंजन गौतम ने बताया कि राजेंद्र नगर क्षेत्र में टीके के बारे में यह दुष्प्रचार किया गया है कि इसमें कुछ आपत्तिजनक चीजें मिली हैं ,लिहाजा इसका इस्तेमाल न किया जाए.

यह भी पढ़ें

पुलिस अधीक्षक (नगर) रविंद्र सिंह ने बताया कि पर्चे के माध्यम से शहर के राजेंद्र नगर क्षेत्र का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है. यह सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गयी और पर्चा बरामद कर लिया गया.

दिल्ली : टीकाकरण के बाद सामने आईं 51 मामूली घटनाएं, 1 मामला गंभीर

Newsbeep

उन्होंने बताया कि उसी पर्चे के आधार पर रविवार शाम प्रेमनगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

उन्होंने बताया कि माहौल खराब करने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है साथ ही पूरे शहर में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना हो, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है.

कोरोना टीकाकरण अभियान: पहले दिन निर्धारित लक्ष्य से कम लोगों को टीका, विपक्ष ने घेरा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here