Pak Violates Ceasefire In J-Ks Poonch, Army Jawan Killed – जम्मू कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद

जम्मू कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का करारा जवाब दिया

जम्मू:

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन (Ceasefire Violation) करते हुए गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास अग्रिम ठिकानों पर गोलीबारी की जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान (Pakistan) सेना ने पुंछ (Poonch) के कृष्णा घाटी सेक्टर में एलओसी के पास बिना उकसावे के गोलीबारी की.

यह भी पढ़ें

LoC पार करीब 400 आतंकी भारत में घुसपैठ के इंतजार में : अधिकारी

Newsbeep

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का करारा जवाब दिया. अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में सेना की 10 जेएके राइफल्स इकाई का हवलदार निर्मल सिंह शहीद हो गया. एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सिंह एक बहादुर और ईमानदार सैनिक थे. उन्होंने कहा कि राष्ट्र हमेशा उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए उनका ऋणी रहेगा.

पाकिस्तान ने केरन सेक्टर में सीजफायर तोड़ा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here