मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गोटेगाँव में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गोटेगाँव में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया


 


भोपाल : गुरूवार, जनवरी 21, 2021, 20:58 IST

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव स्टेडियम ग्राउंड में नेताजी की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने नेताजी को नमन कर प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

इस मौके पर केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल, राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी, विधायक श्री जालम सिंह पटेल सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम के पूर्व कन्यापूजन भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय प्रो. कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन स्टेडियम ग्राउंड गोटेगांव में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन सहयोग क्रीड़ा मंडल गोटेगांव के तत्वावधान में भारत सरकार के केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।

90 करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों का शिलान्यास

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 90 करोड़ 27 लाख 52 हजार रूपये की लागत के 2 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। इनमें 10 करोड़ 38 लाख 99 हजार रूपये लागत के नरसिंहपुर सांकल मार्ग शेढ़ नदी पर पहुँच मार्ग सहित उच्च स्तरीय पुल निर्माण और 79 करोड़ 88 लाख 53 हजार रूपये लागत के नरसिंहपुर- सांकल- गोटेगांव मुख्य जिला मार्ग के निर्माण कार्यों शामिल है।


आरकेएस


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here