Republic Day: Full dress rehearsal take place on 23rd January, Delhi Police issues traffic advisory – गणतंत्र दिवस: फुल ड्रेस रिहर्सल शनिवार को, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया किन रास्तों पर जाने से बचें

Republic Day 2021: फुल ड्रेस रिहर्सल का रूट

परेड विजय चौक से निकलकर राजपथ, अमर जवान ज्योति, इंडियागेट, तिलक मार्ग रेडिएल रोड, सी-हेक्सागॉन और फिर नेशनल स्टेडियम में प्रवेश करेगी. फुल ड्रेस रिहर्सल के मद्देनजर कई रास्तों को बंद और डायवर्जन किया गया है. 

Republic Day 2021: फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन

– 22 जनवरी शाम 6 बजे के बाद से 23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल खत्म होने तक विजय चौक पर ट्रैफिक पर प्रतिबंध रहेगा.

– 22 जनवरी रात 11 बजे से राजपथ को क्रॉस करने वाले रास्तों रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड पर क्रॉस ट्रैफिक पर समारोह खत्म होने तक बंद रहेगा. 

– सी-हेक्सागॉन-इंडिया गेट पर कल यानी 23 जनवरी सुबह 9 बजकर 15 मिनट से रिहर्सल परेड खत्म होने तक ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा.

– भारी मालवाहक वाहनों को नोएडा से दिल्ली आने की अनुमति नहीं होगी. दिल्ली की ओर आने वाले भारी वाहनों को पूरी तरह से डीएनडी, कालिंदी कुंज रूट और चिल्ला बॉर्डर पर रोक दिया जाएगा. 

– दो मेट्रो स्टेशन केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन 23 जनवरी सुबह 5 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे. 

उत्तरी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली तक सफर करने वालों के लिए वैकल्पिक मार्ग

रिंग रोड, आश्रम रोड, सराय काले खान, आईपी फ्लाईओवर, राजघाट, अरबिन्दो मार्ग, एम्स चौक, धौला कुआं, वन्दे मातरम मार्ग, शंकर रोड, शेख मुजीबुर्रहमान रोड और मंदिर मार्ग.

Newsbeep

पूर्वी दिल्ली से पश्चिमी दिल्ली के लिए यात्रा करने वाले लोगों के लिए वैकल्पिक मार्ग

वेस्टर्न रिंग रोड, भैरो रोड, मथुरा रोड, लोधी रोड, अरबिंदो मार्ग, एम्स चौक, रिंग रोड, धौला कुआं, वंदे मातरम मार्ग और मंदिर मार्ग. रिंग रोड, बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी फ्लाईओवर, फैज़ रोड, वंदे मातरम मार्ग और शंकर रोड.

वीडियो: ‘नहीं बनी बात तो 26 जनवरी को आएगी सुनामी’, बातचीत से पहले बोले किसान नेता




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here