बाद में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया गया (सांकेतिक तस्वीर)
धान खरीदी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर भाजपा ने छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार को घेरा. रायपुर में भारी प्रदर्शन किया गया। पुलिस से झड़प हुई. बाद में पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. बाद में उन्हें छोड़ दिया गया.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 23, 2021, 6:33 AM IST
कई पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों को चोटें आई हैं
बताया गया है कि धान खरीदी में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर भाजपा ने प्रदेर्शन करने का ऐलान किया था. भाजपा कार्यकर्ता बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल से रवाना हुए. वह पैदल चलते हुए मुख्यमंत्री निवास की ओर जा रहे थे. पुलिस की वहां भारी तैनाती की गई थी. सप्रे स्कूल के पास पुलिस ने बेरीकेट लगाकर भाजपाईयों को रोक लिया. इसपर नाराज भाजपा नेता पुलिस से भिड़ गए. बताया गया है कि इस धक्कामुक्की में कई पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों को चोटें आई हैं.
अन्याय के खिलाफ ही भाजपा सडक़ पर उतरी हैभारी हंगामे के बाद भाजपा नेताओं ने गिरफ्तारी दी. इसमें डॉ. रमन सिंह भी शामिल थे. पुलिस सभी को सप्रे स्कूल परिसर में ले गई. जहां से थोड़ी देर बाद सभी को रिहा कर दिया गया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, यह प्रदर्शन सरकार के खिलाफ नाराजगी का परिणाम है. उन्होंने कहा, यह गुस्सा डॉ. रमन सिंह का नहीं है, यह किसानों की नाराजगी है. राज्य सरकार के खिलाफ प्रदेश भर के किसान आक्रोशित हैं. उन्होंने कहा, किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ ही भाजपा सडक़ पर उतरी है.

