BSF traces tunnel on international border in Jammu and Kashmir – बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरंग का पता लगाया

बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरंग का पता लगाया

बीएसएफ के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ के लिए बनाई गई सुरंग खोजी.

नई दिल्ली:

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर पाकिस्तान द्वारा बनाई गई एक और भूमिगत सुरंग का शनिवार को पता लगाया. सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हीरानगर सेक्टर के पनसार क्षेत्र में सीमा चौकी पर एक अभियान के दौरान इस गुप्त सुरंग का पता चला.

यह भी पढ़ें

Newsbeep

पिछले 10 दस दिनों में बीएसएफ ने हीरानगर सेक्टर में इस तरह की दूसरी भूमिगत सुरंग का पता लगाया है. सांबा और कठुआ जिलों में पिछले छह महीनों में इस तरह की यह चौथी सुरंग है और बीते दशक में दसवीं है. गौरतलब है कि इसी सेक्टर के बोबियान गांव में 13 जनवरी को 150 मीटर लंबी सुरंग का पता लगाया गया था.

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि इस नई सुरंग को पाकिस्तान की ओर से 150 मीटर लंबी और लगभग 30 फुट गहराई तथा तीन फुट व्यास वाली माना जा रहा है.

(इनपुट भाषा से भी)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here