वाशिंगटन: कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के दौरान जब दुनिया के शक्तिशाली देश महामारी से कराह रहे थे, तब भी कोरोना से जंग में भारत (India) दुनिया की अगुवाई कर रहा था देशों को कोविड-19 के टीके भेंट करने वाले भारत की प्रशंसा करते हुए अमेरिका (USA) उसे ‘सच्चा मित्र’ बताते हुए कहा कि वह वैश्विक समुदाय की मदद करने के लिए अपने दवा विशाल क्षेत्र का उपयोग कर रहा है.
भारत बीते कुछ दिन में अपने यहां बने Covid-19 टीकों की खेप भूटान, मालदीव, नेपाल, बांग्लादेश, म्यामांर, मॉरीशस और सेशेल्स को मदद के रूप में पहले ही भेज चुका है. वहीं सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और मोरक्को को ये टीके व्यावसायिक आपूर्ति के रूप में भेजे जा रहे हैं.
US ने माना भारत का जलवा
अमेरिकी विदेश विभाग के दक्षिण एवं मध्य एशिया ब्यूरो की ओर से शुक्रवार को ट्वीट किया गया, ‘वैश्विक स्वास्थ्य क्षेत्र में भारत की भूमिका की सराहना करते हैं जिसने दक्षिण एशिया में Covid-19 की लाखों खुराकें दीं. भारत ने टीकों की नि:शुल्क खेप भेजने की शुरुआत मालदीव, भूटान, बांग्लादेश और नेपाल से की तथा अन्य देशों की भी इसी प्रकार मदद की जाएगी.’ अमेरिकी अधिकारियों ने ये भी कहा, ‘भारत एक सच्चा मित्र है जो अपने दवा क्षेत्र का उपयोग वैश्विक समुदाय की मदद करने में कर रहा है.’
ये भी पढ़ें- Coronavirus Update US: Joe Biden के शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा देने पहुंचे 150 नेशनल गार्ड संक्रमित, मचा हड़कंप
भारत है ‘दुनिया की फार्मेसी’
भारत को ‘दुनिया की फार्मेसी’ कहा जाता है और विश्व भर में बनने वाले टीकों में से 60 फीसदी यहां बनते हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि कोरोना वायरस संकट से लड़ाई के लिए तथा पूरी मानवता की भलाई के लिए भारत की टीका उत्पादन एवं विरतण क्षमता का उपयोग किया जाएगा. सदन की विदेशी मामलों की समिति के अध्यक्ष ग्रेगरी मीक्स ने भी महामारी से लड़ाई में पड़ोसी देशों की मदद करने पर भारत की सराहना की.
उन्होंने कहा, ‘अपने पड़ोसी देशों को कोविड-19 के टीके नि:शुल्क प्रदान करने के भारत के प्रयासों की मैं सराहना करता हूं. महामारी जैसी वैश्विक चुनौतियों के लिए क्षेत्रीय तथा वैश्विक समाधान जरूरी होते हैं.’
इस स्वास्थ्य संकट के दौरान वैश्विक समुदाय को मिले भारत के समर्थन की अमेरिका के मीडिया ने भी प्रशंसा की.
ये भी पढ़ें- भारत से Brazil पहुंची Corona Vaccine की 20 लाख खुराकें, विशेषज्ञों ने नाकाफी बताया
वाशिंगटन पोस्ट का दावा
वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत कोरोना वायरस टीके की लाखों खुराकें कूटनीति के तहत दे रहा है. इसमें कहा गया, ‘भारत की सरकार ने बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और मालदीव को टीके की 32 लाख से अधिक नि:शुल्क खुराकें भेजी हैं . मॉरिशस, म्यामां और सेशेल्स को दान के रूप भेजी जानी है. इस सूची में अगली बारी श्रीलंका तथा अफगानिस्तान की है.’
इन देशों ने जताया भारत का आभार
गौरतलब है कि जिन पड़ोसी या सुदूर देशों को भारत ने कोरोना का स्वदेशी मेड इन इंडिया टीका भेजा है. उसके पहले भारत दक्षिण एशिया, ब्राजील, अमेरिका और दुनिया के कई देशों को दवाइयां और अन्य मेडिकल उत्पाद भेज चुका है. ब्राजील के राष्ट्रपति तो भारत की मदद और पीएम नरेंद्र मोदी के मुरीद हो चुके हैं.
ये भी देखें- DNA: Brazilian President ने Vaccine के लिए किया India का ‘धन्यवाद’
अमेरिका (US) में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू (Taranjeet Singh Sandhu) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से लड़ाई में वैश्विक समुदाय की मदद के लिए भारत के प्रयासों की सराहना करने पर विदेश विभाग का आभार जताया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उद्धृत करते हुए शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘वैश्विक समुदाय की स्वास्थ्य देखभाल संबंधी जरूरतों को पूरा करने में लंबे समय से भरोसेमंद साझेदार बनकर भारत बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा है.’
(इनपुट – भाषा से)
LIVE TV

