Russia welcomes us president joe biden administrations proposal to extend nuclear treaty | Russia ने US के राष्ट्रपति Joe Biden के Nuclear Treaty के विस्तार के प्रस्ताव का किया स्वागत

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने परमाणु हथियार नियंत्रण संधि की समयसीमा बढ़ाने को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रस्ताव का स्वागत किया है. अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथ लेने के बाद इस प्रस्ताव को सामने रखा गया. जिससे लग रहा है कि रूस और अमेरिका के रिश्ते आने वाले वक्त में सुधर सकते हैं.

परमाणु हथियार नियंत्रण संधि पर रूस का बयान

बता दें कि क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्रि पेस्कोभ ने शुक्रवार को कहा कि रूस हमेशा से परमाणु हथियार नियंत्रण संधि (Nuclear Arms Control Treaty) के संरक्षण और उसके विस्तार के पक्ष में रहा है. संधि की समयसीमा बढ़ने के बाद इसके इस्तेमाल पर विचार-विमर्श करने के लिए ज्यादा मौका मिलेगा.

संधि पर अमेरिका की सहमति जरूरी

दिमित्रि पेस्कोभ ने आगे कहा कि परमाणु हथियार नियंत्रण संधि (Nuclear Arms Control Treaty) की समयसीमा बढ़ाने के लिए अमेरिका (US) से सहमति मिलना जरूरी है. इस संधि पर कोई भी फैसला एक-दूसरे की राय के बिना नहीं हो सकता है.

ये भी पढ़ें- इस ट्वीट के बाद Twitter पर ट्रेंड करने लगा Joe Biden Is Not My President

VIDEO

हालांकि अमेरिका की तरफ से परमाणु हथियार नियंत्रण संधि की समयसीमा बढ़ाने पर अभी कोई औपचारिक प्रस्ताव रूस को नहीं मिला है. इस बात की जानकारी रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्रि पेस्कोभ ने दी.

उन्होंने आगे कहा कि परमाणु हथियार नियंत्रण संधि को लेकर रूस (Russia) की स्थिति स्पष्ट है. हम अभी अमेरिका के औपचारिक प्रस्ताव का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- LAC पर देखे गए चीन के जासूस, हाई अलर्ट पर भारतीय सेना

दिमित्रि पेस्कोभ ने कहा कि कई अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जो बाइडेन (Joe Biden) प्रशासन संधि को 5 साल तक के लिए आगे बढ़ा सकता है. परमाणु हथियार नियंत्रण संधि की अवधि 5 फरवरी 2021 को खत्म हो जाएगी.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here