5 Trinamool Congress leaders meet home minister Amit Shah, Likely to Join BJP – बीजेपी में शामिल होने से पहले तृणमूल कांग्रेस के 5 नेताओं ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

बीजेपी में शामिल होने से पहले तृणमूल कांग्रेस के 5 नेताओं ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

नई दिल्ली/कोलकाता:

पश्च‍िम बंगाल में विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Electons 2021) से पहले राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के नेताओं का पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में पार्टी के पांच और नेताओं ने शनिवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की. ये पांचों नेता जल्दी ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इन पांचो नेताओं को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रविवार को होने वाली रैली के दौरान बीजेपी में शामिल होना था. शाह को इस सप्ताहांत कोलकाता में प्रवास करना था और हावड़ा में एक रैली (Howrah rally) करनी थी. हालांकि उन्हें अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी और वैकल्पिक योजना तैयार की गई.

यह भी पढ़ें

एक दिन में 2 नेताओं ने छोड़ी पार्टी, बेपरवाह टीएमसी बोली, “ये समुद्र में कुछ मग पानी… “

ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सरकार में वन मंत्री रहे राजिब बनर्जी ने कहा कि अमित शाह ने उनसे फोन पर बात की और अपने हाथों से बीजेपी का झंडा थमाने की इच्छा व्यक्त की. लिहाजा उन्होंने हमारे लिए कोलकाता से दिल्ली के लिए चार्टर्ड प्लेन भेजा. राजिब ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस से त्यागपत्र दिया था. उनके साथ जो चार अन्य नेता पार्टी छोड़ कर आए हैं, उनमें बाली से टीएमसी विधायक बैशाली डालमिया, उत्तरपाड़ा के एमएलए प्रबीर घोषाल, हावड़ा के मेयर रतिन चक्रबर्ती और पूर्व विधायक और रानाघाट से पांच बार नगर निकाय प्रमुख रहे पार्थ सारथी चटर्जी शामिल हैं.

“किंगमेकर बनने की ख्वाहिश” : मुस्लिम धर्मगुरू का नई पार्टी का ऐलान क्या ममता के लिए खतरा?

हावड़ा के दुमुरजोला में होने वाली बीजेपी की रैली रद्द नहीं होगी. हालांकि अमित शाह ऑनलाइन ही इस सभा को संबोधित करेंगे. केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी वहां होंगी. पार्टी में शामिल हुए टीएमसी के नेता और बंगाल बीजेपी के पदाधिकारी भी रैली में होंगे.

Newsbeep

तृणमूल कांग्रेस ने चुनावी रणनीति को लेकर शुक्रवार को एक बैठक की थी, जिसमें पार्टी से पलायन करने वालों पर ध्यान देने की बजाय प्रचार पर फोकस करने पर जोर दिया गया. टीएमसी नेतृत्व की ओर से यह भी कहा गया है कि पार्टी छोड़ने वालों के खिलाफ गलत बयानबाजी न की जाए क्योंकि इससे मतदाताओं में नकारात्मक संदेश जाता है.

ममता सरकार में वन मंत्री रहे राजीव बनर्जी ने दिया इस्तीफा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here