गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में बच्चों को पिलाई दो बूंद पोलियो की


गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में बच्चों को पिलाई दो बूंद पोलियो की


 


भोपाल : रविवार, जनवरी 31, 2021, 20:01 IST

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करते हुए 5 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ पोलियो की दवा पिलाई। उन्होंने अपने निवास पर कुमारी गरिमा कुशवाहा, अरूण अहिरवार, शिवांश लक्षकार को दवाई पिलाकर जिलें में अभियान शुरू किया। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान अन्तर्गत जिले में एक लाख 17 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाना है। इसके लिये 1078 बूथ, 11 मोबाईल टीमें, 41 ट्रांजिट बूथ बनायें गये हैं। अभियान को सफल बनाने के लिये 108 पर्यवेक्षक, 2 हजार 156 टीकाकरण कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया।

डॉ. मिश्रा ने चलाई जेसीबी मशीन

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने नगर पालिका दतिया को सौगात देते हुए जेसीबी मशीन की चाबियाँ सौपीं। उन्होंने मशीन का पूजन किया और स्वयं जेसीबी मशीन को चलाकर भी देखा। नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि जेसीबी मशीन की लागत 27 लाख रूपये है। नगर पालिका की अपनी मशीन होने से प्रतिवर्ष किराये के रूप व्यय होने वाले 10 लाख रूपये की अब बचत होगी।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here