सियोल: समय तेजी से बदल रहा है और इसी के साथ नई-नई टेक्नोलॉजी भी मार्केट में आ रही है, जिसके परिणाम सभी को चौंका रहे हैं. ऐसा ही एक मामला साउथ कोरिया (South Korea) से सामने आया है, जहां एक शख्स हमेशा के लिए दुनिया छोड़ चुकी अपनी पत्नी से फिर मिल पाया. सुनने में यह अटपटा जरूर लग रहा है. लेकिन, वर्चुअल रियल्टी (Virtual Reality) ने यह संभव कर दिखाया है.
दरअसल, किम-जुंग-सू नाम के शख्स की पत्नी की कुछ साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी. किम की ख्वाहिश थी कि कुछ नहीं तो वह अपनी पत्नी की परछाईं ही कम से कम एक बार देख पाएं. ये किसी सपने की तरह ही था, जिसे किम हर हाल में पूरा करना चाहता था. इसी दौरान किम की नजर एमबीसी की टेलिविजन डॉक्यूमेंट्री आई मेट यू (i Met You) पर पड़ी, जहां से उसे उम्मीद की किरण दिखने लगी.
बेटियां नहीं चाहती थीं कि ‘किम’ मां से फिर मिलें
हालांकि किम की बेटियां इस सपने को पूरा होते नहीं देखना चाहती थीं. वो नहीं चाहतीं थीं कि उनके पिता एक बार फिर मां से मिलें और पुरानी बातों को याद करें. क्योंकि वह सब कुछ बहुत दर्द भरा था. लेकिन बाद में किम की बेटी जॉन्ग युन ने इसकी इजाजत दे दी. वे बताती हैं कि डैडी मां से बहुत प्यार करते थे. जब मां बीमार हुईं और उन्होंने अपने बाल खो दिए तो मेरे पिता यही कहते आए कि तुम दुनिया में सबसे सुंदर हो. लेकिन मां की मौत के बाद वो अंदर से टूट गए थे. पूरा दिन वे खोए-खोए से रहते थे. अपने पिता की इस स्थिति को दूर करने के लिए उन्होंने इस खास मुलाकात की इजाजत दी थी.
ये भी पढ़ें:- Covishield की कीमत को लेकर राज्य सभा में उठा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब

पत्नी को देख भावुक हुए किम, पूछा-‘अब दर्द तो नहीं’
मंजूरी मिलने के बाद किम अपनी पत्नी को एक बार फिर देखने के लिए वर्चुअल हाउस चले गए. जैसे ही उन्होंने वहां एंट्री की तो वो भावुक हो गए. और जब उन्होंने अपनी पत्नी को वहां देखा तो उनके आंसू फिर निकलने लगे. उन्होंने भावुक आवाज में ही अपनी पत्नी से पूछा, ‘अब तुम्हें दर्द तो नहीं हो रहा है?’ इस दृश्य को मॉनिटर पर देख रहीं किम की बेटियां भी भावुक हो गईं और रोने लगीं.

ये भी पढ़ें:- SBI ग्राहकों के लिए खुशखबरी! बैंक दे रहा है शॉपिंग पर ये खास ऑफर
मुलाकात को ‘खास’ में बनाने में लगा 6 महीने का वक्त
ब्रॉडकास्ट कंपनी एमडीसी के अनुसार, इस खास मुलाकात की तैयारी में करीब 6 महीने का समय लगा. इस मुलाकात के लिए उन्हें अलग-अलग इंटरैक्शन मूवमेंट्स तैयार करने पड़े. किम की पत्नी की आवाज हू-ब-हू रहे, इसके लिए एक एक्टर की वॉइस को कंबाइन किया गया. जिसके बाद से मुलाकात खास बन पाई. हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब मृत्यु के बाद मुलाकात मुमकिन हो पाई हो. इससे भी ऐसा किया जा चुका है.
VIDEO

