किसानों ने किया कृषि मंत्री का अभिनंदन


किसानों ने किया कृषि मंत्री का अभिनंदन


चना, मसूर, सरसों की खरीदी गेहूँ के साथ होने पर किसान हैं प्रसन्न 


भोपाल : मंगलवार, फरवरी 2, 2021, 20:22 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल द्वारा किसानों के हित में चना, मसूर, सरसों की खरीदी गेहूँ के साथ करने संबंधी लिये गये निर्णय पर प्रदेश के किसानों में हर्ष व्याप्त है। मंगलवार को किसानों के प्रतिनिधि-मण्डल ने श्री दर्शन सिंह चौधरी के नेतृत्व में कृषि मंत्री से भेंट कर किसानों के हित में लिये गये फैसले पर प्रसन्नता जताते हुए अभिनंदन किया।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि सरकार किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये प्रतिबद्ध है। खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिये सभी आवश्यक फैसले लिये जायेंगे, जिससे किसान लाभान्वित हो सकें। श्री चौधरी ने सरकार और कृषि मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में निरंतर फैसले ले रही है। इससे बगैर माँग के ही किसानों की समस्याओं का स्वत: निराकरण हो रहा है।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here