राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मुहिम जोर पकड़ती जा रही है (फाइल फोटो)
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यकारिणी व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक में सर्वसम्मति से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पुन: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त करने प्रस्ताव पारित किया गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने बैठक में यह प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी पी.एल पुनिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने किया.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 6, 2021, 9:46 PM IST
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि समस्त कांग्रेसजन राहुल रायपुगांधी के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं. राहुल गांधी के नेतृत्व में ही कांग्रेस सांगठनिक तौर पर निरंतर मजबूती प्राप्त करेगी. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विश्वास जगा है, उनका मार्गदर्शन और नेतृत्व कांग्रेस की नींव को और अधिक मजबूत करेगी.
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का पत्र जिसमें राहुल गांधी को दोबारा पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है
बता दें कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस की हुई करारी हार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. पिछले कुछ समय से कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और राज्यों के पार्टी संगठन राहुल गांधी को दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने की आवाज उठाते रहे हैं.

