India developing seven more COVID-19 vaccines: Health Minister Harsh Vardhan – COVID-19 के सात और टीके विकसित कर रहा है भारत : स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन

COVID-19 के सात और टीके विकसित कर रहा है भारत : स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली:

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को कहा कि देश कोविड-19 के सात और नए टीके विकसित कर रहा है और देश के सभी लोगों को टीका लगाने की दिशा में काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि टीके को खुले बाजार में उतारने की केन्द्र सरकार की फिलहाल कोई योजना नहीं है और इसका फैसला परिस्थिति के अनुसार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें

Newsbeep

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि 50 साल से ज्यादा आयु के लोगों को कोविड-19 का टीका लगाने का काम मार्च से शुरू होगा. उन्होंने कहा, ‘‘हम सिर्फ दो टीकों पर निर्भर नहीं है क्योंकि देश सात और स्वदेशी टीके विकसित करने पर काम कर रहा है. साथ ही हम और टीके विकसित करने पर भी काम कर रहे हैं क्योंकि भारत विशाल देश है और सभी तक पहुंचने के लिए हमें और लोगों और अनुसंधान की जरुरत है.”

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि सात नए टीकों में से तीन टीके परीक्षण के चरण में, दो टीके प्री-क्लिनिकल चरण में, एक फेज-1 और एक अन्य फेज-2 के परीक्षण के चरण में है. उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल कोविड-19 का टीका आपात स्थिति के आधार पर लगाया जा रहा है और पूरी निगरानी तथा नियंत्रित तरीके से टीकाकरण किया जा रहा है. अगर टीके को खुले बाजार में उतार दिया जाए तो उनपर कोई नियंत्रण नहीं रह जाएगा. स्थिति के आधार पर फैसला लिया जाएगा.”

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here