लंदन: ब्रिटेन (Britain) में एक महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड (Boyfriend) के प्यार को परखने के लिए अनोखा तरीका अपनाया. उसने एक साल तक ‘प्रोबेशन पीरियड’ (Probation period) के रूप में उसके साथ रहने का फैसला किया. उसके फैसले के बारे में ब्वॉयफ्रेंड भी को नहीं पता था.
टिंडर ऐप पर हुई थी दोनों की मुलाकात
एक रिलेशनशिप पोर्टल पर अपने इस दिलचस्प प्रयोग के बारे में बताते हुए ब्रिटेन (Britain) की महिला ने कहा,’कई साल पहले वह और जॉर्ज टिंडर ऐप (Tinder App) पर मिले थे. उस समय महिला की उम्र 16 साल की थी. अब वह 22 साल की हो चुकी है और इस बार अप्रैल में अपने प्यार की छठी सालगिरह मनाएगी.’ महिला के मुताबिक इन छह सालों में दोनों का रिश्ता बहुत मजबूत हो चुका है.
लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थे दोनों
महिला ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा,’इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए जॉर्ज स्टैफोर्डशायर चला गया था. उसके 2 साल बाद मैं भी अपनी भूगोल की पढ़ाई के लिए मैनचेस्टर चली गई. दोनों किसी तरह वीकेंड पर एक-दूसरे से मिल लेते थे. वर्ष 2019 में जार्ज को दूसरे शहर में नौकरी मिल गई. मैंने भी पढ़ाई के साथ एक जगह पार्ट टाइम जॉब शुरू कर दी थी.’
लॉकडाउन में जार्ज के साथ रहने पहुंची
महिला ने कहा, ‘मार्च 2020 में कोरोना वायरस की वजह से क्लास ऑनलाइन होने लगी तो मैं जार्ज से मिलने उसके शहर गई. वापसी में मैनचेस्टर की ट्रेन पकड़ते ही मेरे पास कंपनी से कॉल आया कि मुझे पार्ट टाइम जॉब से निकाल दिया गया है. समझ नहीं आया कि अब मेरे खर्च कैसे पूरे होंगे. इसके बाद मैं अपने शहर वापस आ गई. उसी दौरान यहां लॉकडाउन लगना शुरू हो गया. मेरी परेशानी देखकर जॉर्ज ने उसे अपने साथ रहने का ऑफर दिया. काफी सोच विचार के बाद मैं 2 कमरे के उसके छोटे से फ्लैट में रहने आ गई.’
जार्ज के मददगार स्वभाव ने किया इंप्रेस
जार्ज की तारीफ करते हुए महिला ने कहा, उसका हेल्पिंग नेचर है और वह मुझे पैसों से मदद करना चाहता था पर मैं इसके लिए तैयार नहीं थी. मैं उस पर बोझ नहीं बनना चाहती थी. उसी दौरान मैंने आखिरकार मैंने फैसला किया कि अपने फाइनल ईयर एग्जाम तक अब मैं यहीं रहूंगी और इन दिनों को जार्ज के ‘प्रोबेशन पीरियड’ (Probation period) की तरह देखूंगी. इस दौरान यदि मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई तो उसके बाद फैसला करूंगी कि हमेशा के लिए जार्ज के साथ रहना है या नहीं.’
ये भी पढ़ें- नहीं रहना पड़ेगा इस Valentine’s Day पर अकेला, ये 5 ऐप आपको दिला सकते हैं Love Partner
प्रोबेशन पीरियड में पास हो गया ब्वॉयफ्रेंड
महिला ने अपनी दिनचर्या के बारे में कहा, ‘कुछ ही दिनों में हमने अपने काम का बंटवारा कर लिया. हम साथ मिलकर रहते, शॉपिंग करते और मिल जुलकर काम करते. हालांकि हमारे बीच छोटी-मोटी नोंकझोंक भी चलती रहती. कोरोना काल में मैं परिवार से दूर थी. ऐसे में जॉर्ज ने मुझे बहुत सहारा दिया. उसके पॉजिटिव नेचर की वजह से मेरा तनाव भी कम हो गया. अब हम दोनों को साथ रहते हुए 11 महीने गुजर गए हैं. अब मैं जार्ज से अलग होने के बारे में सोच भी नहीं सकती. मैंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है और मुझे यहां एक पार्ट टाइम जॉब भी मिल गई है. कुल मिलाकर यही कहूंगी कि जॉर्ज ने अपना प्रोबेशन पीरियड (Probation period) पूरा कर लिया है.’
LIVE TV

