Houthi rebel attack on Saudi Arabia airport, Civilian plane catches fire | Saudi Arabia: हूती विद्रोहियों ने हवाई अड्डे को बनाया निशाना, नागरिक विमान में लगी भीषण आग

नई दिल्ली: यमन (Yemen) के हूती विद्रोहियों (Houthi Rebels) ने बुधवार को सऊदी अरब  (Saudi Arabia) के हवाई अड्डे को निशाना बनाया. हमले में एक नागरिक विमान (Civilian Plane) में भीषण आग लग गई. हमला सऊदी अरब के आभा इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर हुआ है. सेना ने हमले की पुष्टि की है. 

सऊदी के न्यूज चैनल अल-एखबारिया टीवी (Al-Ekhbariya TV) ने बुधवार को इस हमले को कायर्तापूर्ण बताया. चैनल ने कहा, ‘आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Abha international Airport) पर हूती विद्रोहियों द्वारा कायर्तापूर्ण हमले में एक नागरिक विमान को निशाना बनाया गया. इस आतंकी हमले में नागरिक विमान में आग लग गई. आग पर काबू पा लिया गया है.’

खड़े विमान को विद्रोहियों ने बनाया निशाना

आभा इंटरनेशनल हवाई अड्डा यमन से लगने वाली सीमा के करीब है. हूती विद्रोही इसे ड्रोन और मिसाइल के जरिए लगातार निशाना बनाते रहते हैं. हाल के वर्षों में हूतियों द्वारा किए गए इन हमलों की वजह से दर्जनों लोग घायल हुए हैं. वहीं, अब तक इस तरह के हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है. हालांकि, हवाई अड्डे पर खड़े विमान को निशाना बनाए जाने का ये पहला मामला है. 

2015 से जारी संघर्ष

यमन में साल 2015 से संघर्ष जारी है. तब हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था और राष्ट्रपति अब्दरबू मंसूर हादी को देश छोड़कर भागना पड़ा था. हूती विद्रोहियों का उत्तरी यमन के ज्यादातर हिस्से पर कब्जा है. बता दें कि सऊदी अरब के नेतृत्व में खाड़ी के कई मुल्क यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ पिछले कई वर्षों से युद्ध लड़ रहे हैं. इस कारण यहां मानवीय संकट पैदा हो गया है. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here