नए उच्च-दाब बिलिंग सॉफ्टवेयर से एचटी बिलिंग शुरू


नए उच्च-दाब बिलिंग सॉफ्टवेयर से एचटी बिलिंग शुरू


ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने दी आई.टी. टीम को बधाई 


भोपाल : बुधवार, फरवरी 10, 2021, 18:26 IST

मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल के सूचना प्रौद्योगिकी अनुभाग द्वारा उच्च-दाब न्यू जनरेशन बिलिंग सॉफ्टवेयर का क्रियान्वयन सफलतापूर्वक किया गया है। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रदेश के लगभग 7 हजार 800 उच्च-दाब उपभोक्ताओं की बिलिंग की जा सकेगी।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की आई.टी. टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि उच्च-दाब उपभोक्ताओं से वितरण कंपनियों को कुल राजस्व का 50 प्रतिशत मिलता है। उच्च-दाब उपभोक्ताओं का प्रदेश को आत्म-निर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है। इससे इन्हें भी सहूलियत होगी।

इसे मध्यप्रदेश की तीनों वितरण कंपनियों यथा मध्य क्षेत्र, पूर्व क्षेत्र एवं पश्चिम क्षेत्र में लागू कर दिया गया है। इस बिलिंग प्रणाली के उपयोग से एक ओर जहाँ कंपनी को सालाना करोड़ों की बचत होगी, वहीं कोई भी तकनीकी परिवर्तन करने के लिए किसी बाह्य कंपनी पर आश्रित नहीं रहना पडे़गा। साथ ही अन्य कार्यों जैसे कि वार्षिक टैरिफ कार्यान्वयन, एवं अन्य नियामक एवं शासकीय अनुपालन तय समय-सीमा में किया जा सकेगा।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here