दुग्ध संघ प्रतिनिधि मण्डल की समस्याओं का निराकरण करायेंगे-मंत्री श्री सिलावट
कमलिया खेड़ी में दुग्ध उत्पादक किसानों को किया बोनस वितरण
भोपाल : बुधवार, फरवरी 10, 2021, 20:48 IST

लॉकडाउन के समय सांवेर क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों द्वारा अतिरिक्त दूध की मात्रा का सदुपयोग एवं नवाचार करते हुए दूध पाउडर बनाया गया। जल-संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने दुग्ध उत्पादक किसानों के नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्म-निर्भर भारत अभियान के सपने को सच्चे अर्थों में सार्थक कर रहे हैं। उन्होंने सही मायनों में श्री मोदी के मंत्र ‘आपदा में अवसर” को बदलने को साकार करके दिखा दिया है। श्री सिलावट ने इंदौर में सांवेर ब्लॉक के ग्राम कमलिया खेड़ी में इंदौर दुग्ध संघ द्वारा 188 दुग्ध उत्पादक किसानों को 10 लाख 50 हजार रुपये का बोनस वितरित किया।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि दुग्ध उत्पादक संघ की समस्याओं का निराकरण प्रदेश-स्तर पर कराये जाने के लिये वे समुचित प्रयास करेंगे। उन्होंने दुग्ध उत्पादक संघ के प्रतिनिधि-मण्डल को भोपाल आने का आग्रह करते हुए कहा कि वे उनके साथ मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट कर चर्चा करेंगे। इसके पूर्व दुग्ध संघ के अध्यक्ष श्री मोती सिंह पटेल ने आग्रह किया कि दुग्ध संघ में क़रीब पौने दो लाख लीटर दूध बच जाता है, जिसका दूध पाउडर बनाया जाता है। यह दूध पाउडर अगर सरकार ख़रीदे, तो इससे किसानों का भला होगा।
अरूण राठौर
Source link

