Raipur News: छत्तीसगढ़ में 169 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि, राज्य में 3258 मरीज उपचाराधीन

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 169 नए लोगों में कोरोना वायरस (Coronavirus)  संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,09,099 हो गई है. राज्य में रविवार को 11 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है. वहीं, 148 लोगों ने होम-क्वारंटीन अवधि पूरी कर ली है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आज संक्रमण के 169 मामले आए हैं. इनमें रायपुर (Raipur News) जिले से 48, दुर्ग से 41, राजनांदगांव से नौ, बालोद से एक, बेमेतरा से तीन, कबीरधाम से दो, धमतरी से चार, बलौदाबाजार से एक, महासमुंद से पांच, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से 11, रायगढ़ से नौ, कोरबा से चार, जांजगीर चांपा से एक, सरगुजा से 12, कोरिया से तीन, सूरजपुर से छह, जशपुर से एक, बस्तर से तीन, कांकेर से दो और अन्य राज्य से एक मरीज शामिल हैं.

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,09,099 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 3,02,069 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं. राज्य में 3258 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 3772 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 54,597 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 793 लोगों की मौत हुई है.

3 लाख से ज्यादा कोरोना केस

वहीं, कल खबर सामने आई थी कि छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 229 नये मामले सामने आने से राज्य में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 3,08,930 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित चार और मरीजों की मौत हो गई है. इसके साथ ही कुल मृतक संख्या 3,771 पहुंच गई थी. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि शनिवार को संक्रमण के 229 नये मामले सामने आए. इनमें रायपुर जिले से 53, दुर्ग से 33, राजनांदगांव से चार, बालोद से आठ, बेमेतरा से चार, कबीरधाम से दो, धमतरी से एक, बलौदाबाजार से 14, महासमुंद से 17 और गरियाबंद से एक मामला है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here