best vitamins for sensitive stomach: Gut Health: आंतों का ध्‍यान ना रखा तो पेट रहेगा हमेशा खराब, इन 7 Vitamins से गट हेल्‍थ करें बूस्‍ट – the best vitamins for gut health and digestion

आंत को दूसरा मस्तिष्क इसलिए भी कहा जाता है क्योंकि बाकी अंगों की तरह इसे कार्य करने के लिए दिमाग से निर्देश की आवश्यकता नहीं होती। आंत हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जिसके बिना ना तो आप ठीक से मल त्याग पाएंगे, ना ही आपका भोजन ठीक से पचेगा और ना ही आप स्वस्थ रह पाएंगे। ऐसे में जरूरी है कि आप आंत की देखभाल ठीक से करें।

आज के समय में जहां मिलावटी चीजों से बाजार भरे पड़े हैं। इस स्थिति में आंत के लिए कौन से मिनरल्स या विटामिन जरूरी हैं, यह जानना बहुत आवश्यक है। चलिए जानते हैं आंत के लिए क्या सही है और क्या नहीं।

​जिंक

कोरोना काल के समय में आपने अक्सर जिंक के बारे में सुना ही होगा। इसके जरिए ना केवल आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। बल्कि यह आपकी पाचन क्रिया और आंत के लिए भी जरूरी तत्व है। ऐसी बहुत सी खाद्य सामग्री है जिनके अंदर प्रचुर मात्रा में इनके सेवन के जरिए जिंक की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसके लिए आप रेड मीट, सूखे मेवे, और ओट्स आदि का सेवन कर सकते हैं।

​विटामिन सी

हमारे शरीर में खून साफ करने से लेकर दांतों और मसूड़ों तक के लिए विटामिन सी फायदेमंद मानी जाती है। इसके अलावा विटामिन सी को जरिए आप आंत का भी ख्याल रख सकते हैं। विटामिन सी के लिए आप खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं, जैसे संतरा, अमरूद, मौसमी। इसके अलावा विटामिन सी मिर्च, ब्रोकली जैसी सब्जियों से भी प्राप्त कर सकते हैं।

​विटामिन बी

आंत के लिए विटामिन बी बेहद जरूरी मिनरल्स में से एक हैं। इसके जरिए शरीर में रेड सेल्स का निर्माण होता है। इसके अलावा विटामिन बी की वजह से ही हम भोजन से ऊर्जा प्राप्त कर पाते हैं। वहीं अगर आप चाहते हैं कि आपकी पाचन क्रिया सही से कार्य करे। इसके लिए भी आपको विटामिन बी की आवश्यकता होती है। विटामिन बी ना केवल आंत और पाचन क्रिया के कार्य को सही ढंग से चलाने में मदद करती है। बल्कि यह आपकी आंत और पेट को भी समस्याओं से बचाती है।

​विटामिन डी

विटामिन डी का महत्व आंत के लिए बेहद अधिक होता है। विटामिन डी अगर शरीर में पूर्ण मात्रा में हो तो इसके जरिए कोलन कैंसर से भी बचा जा सकता है। हाल ही में हुई एक रिसर्च बताती है कि विटामिन डी हमारी मांसपेशियों, तंत्रिका और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए भी फायदेमंद रहता है। साथ ही विटामिन डी की मदद से ही शरीर के अंदर कैल्शियम अवशोषित होता है।

​सेलेनियम

सेलेनियम हमारी आंत के लिए बेहद जरूरी तत्व है। अगर शरीर के अंदर इसकी कमी होती है, तो तनाव और आंत में सूजन की समस्या पैदा होने लगती है। इसके अलावा सेलेनियम की कमी के कारण आंत से संबंधित कई गंभीर रोग भी उत्पन्न हो सकते हैं।

​आयरन

आयरन हमारी आंत ही नहीं बल्कि पूरे शरीर के सही तरह चलने के लिए जिम्मेदार होता है। हाल ही में हुए शोध बताते हैं कि आयरन की वजह से आंत में विरोधी एंटी इंफ्लेमेटरी बैक्टीरिया मेटाबोलाइट को बढ़ावा दिया। जिसकी वजह से आंत में अच्छे बैक्टीरिया की वृद्धि हुई।

​मैग्नीशियम

मैग्नीशियम एक ऐसा खनिज है जिसकी आवश्यकता हमारे पूरे शरीर को होती है। अगर प्रचुर मात्रा में मैग्नीशियम युक्त पदार्थों का सेवन किया जाए तो इससे आंत की सूजन से बचा जा सकता है। वही अगर मैग्नीशियम की कमी हो जाए तो इससे आंत के अंदर मौजूद अच्छा बैक्टीरिया भी खतरे में आ जाता है। साथ ही इसकी कमी की वजह से रक्त में मौजूद शुगर लेवल में भी समस्या पैदा होने लगती है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here