Google to pay million plus Euro Fine over fake hotels ranking practices in France | होटलों की गलत रैंकिंग दिखाने के लिए गूगल पर लगा 10 लाख यूरो का जुर्माना

पेरिस: सर्च इंजन गूगल ने फ्रांस के होटलों के ‘भ्रामक’ रैंक दिखाने के मामले में 11 लाख यूरो जुर्माना भरने पर सहमति जताई है. इससे पहले, गूगल ने होटलों को एक से पांच सितारों की रैंकिंग देने के लिए आधिकारिक स्रोत ‘अटाउट फ्रांस’ और होटल उद्योग की वेबसाइट से मिली जानकारी का इस्तेमाल किया था.

साल 2019 से शुरू हुई थी जांच

गूगल (Google) पर दिखाए जा रहे रैंक के बारे में होटल कारोबारियों से मिली शिकायतों के बाद, धोखाधड़ी एवं प्रतिद्वंद्वता के संबंध में जांच करने वाली फ्रांस सरकार की एजेंसी ने 2019 और 2020 में इस मामले में जांच शुरू की थी. गूगल ने कहा कि उसने गूगल नक्शे एवं तलाश (गूगल मैप्स एवं सर्च) पर होटलों के आधिकारिक फ्रांसीसी सितारा रैंक दिखाने के लिए आवश्यक बदलाव किए हैं.

ये भी पढ़ें: Gujarat के चार शहरों में फिर लगेगा Night curfew, 28 फरवरी तक लागू रहेंगे प्रतिबंध

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here