ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने मीटर रीडर की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया


ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने मीटर रीडर की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया


4 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश 


भोपाल : सोमवार, फरवरी 15, 2021, 16:42 IST

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बड़वानी जिले के विद्युत वितरण केन्द्र पाटी के मीटर रीडर श्री उमेश की विद्युत दुर्घटना में मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री तोमर ने कहा है कि मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता दी जायेगी। उन्होंने 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के निर्देश दिये हैं।

गौरतलब है ऊर्जा मंत्री श्री तोमर को एक ट्वीट के माध्यम से श्री उमेश की मृत्यु की जानकारी मिली थी। श्री तोमर ने कहा है कि इस दुख की घड़ी में स्व.उमेश के परिवार के साथ खड़ा हूँ।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here