Prices of petrol, diesel reduced by more than five rupees due to reduction in VAT in Meghalaya – देश के इस राज्य में 5 रुपये प्रति लीटर सस्ते हुए पेट्रोल और डीजल…

देश के इस राज्य में 5 रुपये प्रति लीटर सस्ते हुए पेट्रोल और डीजल...

प्रतीकात्मक तस्वीर

शिलांग:

मेघालय सरकार ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल पर मूल्यवर्धित कर (वैट) में और कमी की जिससे राज्य में इन पेट्रोलियम ईंधनों के भाव पांच रुपये प्रति लीटर से ज्यादा घट गए हैं. मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने इसकी घोषणा की. राज्य में वाणिज्यिक वाहन आपरेटर हड़ताल पर है. हड़ताल के दूसरे दिन पेट्रोलियम ईंधन पर वैट कम किया गया.

Newsbeep

संगमा ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक के बाद कहा कि राज्य में पेट्रोल का भाव अब 85.86 रुपये प्रति लीटर हो गया. इससे पहले भाव 91.26 रुपये का था. इसी तरह डीलज प्रति लीटर 86.23 रुपये से घट कर 79.13 रुपये पर आ गया है. राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह इन ईंधनों पर दो रुपये की छूट दी थी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पेट्रोल का भाव कुल मिलाकर 7.4 रुपये और डीजल 7.1 रुपये सस्ता हो गया है. सरकार ने पेट्रोल पर वैट 31.62 प्रतिशत से कम कर 20 प्रतिशत या 15 रुपये प्रति लीटर (दोनों में जो अ​धिक हो) कर कर दिया है. इसी तरह डीजल पर वैट 22.95 की जगह 12 प्रतिशत या 9 रुपये प्रति लीटर में से जो भी अधिक हो, कर दिया गया है. कोनराड ने कहा कि सरकार के इस निर्णय से वाहन ईंधन के दाम नीचे आए हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here