Delhi Coronavirus Update: The number of new COVID cases came down to 100

दिल्ली में कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा 100 से नीचे आया

प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली:

Delhi Coronavirus Update: दिल्ली में कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा 100 से नीचे आ गया है. कोरोना संक्रमण दर 0.17 फीसदी हो गई है जो कि अब तक की सबसे कम दर है. रिकवरी दर 98.13 फीसदी है जो कि अब तक की सबसे बड़ी दर है. सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.15 फीसदी है जो कि अब तक का सबसे कम स्तर है.

यह भी पढ़ें

Newsbeep

दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या 1019 हो गई है जिसमें से होम आइसोलेशन में 416 मरीज हैं. मंगलवार को समाप्त 24 घंटों में एक मरीज की मौत हुई. मौतों का कुल आंकड़ा 10,894 हो गया है. इन 24 घंटों में 94 नए केस सामने आए. संक्रमितों का कुल आंकड़ा 6,37,181 हो गया है.

इन 24 घंटों में 110 मरीज ठीक हुए और कुल आंकड़ा 6,25,268 हो गया. इन 24 घंटों में 56,944 टेस्ट हुए. टेस्टों का कुल आंकड़ा 1,16,64,901 (RTPCR टेस्ट 34,679 एंटीजन 22,265) हो गया. कोरोना डेथ रेट 1.71 फीसदी है. कन्टेनमेंट जोनों की संख्या 666 है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here