Chewing Gum चबाते वक्त रहें सावधान, गलती से गया अंदर तो शरीर के इस हिस्‍से में होगी ब्‍लॉकेज – swallowing gum is harmful can block this organ in hindi

यदि आपको याद हो तो हमेशा हमारे पैरेंट्स हमें बचपन में यह चेतावनी देते थे कि च्यूइंग गम को निगलना मत, यह पेट में चिपककर रह जाएगी। च्यूइंग गम में विभिन्न प्रकार के एलीमेंट होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। च्यूइंग गम में वसा, मोम, रेजिन, इलास्टोमर, पायसिकारी और अन्य तरह के एलिमेंट होते हैं, जो पेट के विकार पैदा कर सकते हैं।

शरीर च्यूइंग गम को पचा नहीं सकता
च्यूइंग गम चबाने में काफी लचीली और चिपचिपी होती है। च्यूइंग गम को आप घंटों तक चबा सकते हैं। आप चाहे जितनी देर च्यूइंग गम को चबाते रहें, पर आप इसके आकार में किसी भी तरह का बदलाव नहीं देखेंगे। ऐसा माना जाता है कि यह पेट की परत में रह जाएगी और आंत में रुकावट पैदा करेगी । इसकी वास्तविकता यह है कि हमारा शरीर च्यूइंग गम को पचा नहीं सकता है।

​च्यूइंग गम भी अघुलनशील

साथ ही यह भी धारणा है कि सात साल तक यह हमारे पाचन तंत्रिका में टिकी रहेगी , जो पूरी तरह से सच नहीं है। सब्जियों और बीजों में मौजूद फाइबर की ही तरह च्युंइग गम भी अघुलनशील होती है। हमारा शरीर च्यूइंग गम को पचा नहीं सकता है और इसी वजह से च्यूइंग गम पेट में रह जाती है। लेकिन जब आप च्युइंग गम निगलते हैं तो क्या होता है? किसी भी अन्य तरह का भोजन, जिसे हम खाते हैं वह पाचन क्रिया के जरिए बाहर निकल जाता है और वह हमारे शरीर से मल के माध्यम से निकल जाता है।

​च्यूइंग गम ब्लॉकेज पैदा कर सकती है

हमारी आंतों में च्यूइंग गम ब्लॉकेज पैदा कर सकती है। लेकिन यह बहुत ही कम मामलों में ऐसा होता है। यदि कोई व्यक्ति बड़ी मात्रा में च्यूइंग गम निगल जाता है, तब कब्ज की समस्या हो सकती है। जिससे च्यूइंग गम आंतों के अंदर ब्लॉकेज की समस्या पैदा कर सकती है। इस तरह की समस्या ज्यादातर बच्चों के साथ होती है और इन्हीं कारणों से बच्चों को बार-बार चेताया जाता है कि च्यूइंग गम को नहीं निगलें।

​च्यूइंग गम निगलने से दर्द, उल्टी और कब्ज की शिकायत

बाल रोग पत्रिका में वर्ष 1998 में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि कुछ मामलों में बच्चों ने च्यूइंग गम के बहुत सारे छोटे-छोटे टुकड़े निगल लिए थे, जिसके बाद उनकी आंतों में ब्लॉकेज हो गई थी। जिसके चलते पेट में दर्द, उल्टी और कब्ज की शिकायत हुई थी। इसके अलावा, च्यूइंग गम को निगलने से सांस लेने में भी तकलीफ हो सकती है।

​च्यूइंग गम निगलने के परिणाम

  1. च्यूइंग गम अगर आपके शरीर में ज्यादा समय तक रहती है तो ऐसी परिस्थिति में डॉक्टर से अवश्य परामर्श लें। यदि च्यूइंग गम जल्द ही शरीर से बाहर नहीं निकलती तो ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है।
  2. च्यूइंग गम अगर काफी देर तक पेट में रही तो जी मचलाना, उल्टी जैसी शिकायत हो सकती है।
  3. च्यूइंग गम से खुजली और रैशेज की भी शिकायत हो सकती है।

​अन्य खाद्य पदार्थों के मुकाबले धीमी गति से होता पाचन

विशेषज्ञों के अनुसार, च्यूइंग गम को शरीर पाचन तंत्रिका से बाहर निकलने के लिए लगभग 40 घंटे से ज्यादा का समय लेता है। यह भोजन के पाचन प्रक्रिया से अधिक समय लेता है, क्योंकि यह हमारे पाचन तंत्रिका में अन्य खाद्य पदार्थों के मुकाबले धीमी गति से पाचन होता है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here