राजनांदगांव में बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदर्शन.
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव (Rajnandgaon)में भाजपा (BJP) महिला मोर्चा ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
इसी कड़ी में राजनांदगांव शहर के महावीर चौक पर भी धरना का आयोजन किया गया. इसमें भारी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. वहीं इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित भाजपा जिला अध्यक्ष मौजूद रहे.
सरकार पर साधा निशाना
वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष वाह भाजपा नेत्री गीता साहू ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश में 2 वर्षों से कांग्रेस की सरकार है. प्रदेश में लगातार महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़ रहे हैं. यह सरकार कानून व्यवस्था के मामले में पूरी तरीके से फेल है. महिला अत्याचार रोकने में भी यह सरकार सीधे-सीधे कमजोर नजर आ रही है. भाजपा नेत्री ने कहा कि गंगाजल उठाने से काम नहीं चलता है. प्रदेश में काम करना पड़ता है. जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए काम करना पड़ता है. गंगाजल उठाकर कसम खाने से सरकार नहीं चलती है.

